Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

पहाड़ी टोपी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरिद्वार की जनता को सम्बोधित करते हुआ कहा, ‘पिछली सरकारों ने संसाधनों को लूटा, हमारे लिए उत्तराखंड देवभूमि है’

“भारतीय जनता पार्टी को वोट देकर राष्ट्र के सम्मान, राष्ट्र के विकास और उत्तराखंड के विकास को आगे बढ़ाने का काम करें” : प्रधानमंत्री

कांग्रेस ने किया है पाप : प्रधानमंत्री मोदी

आकाश वाटिका, 7 फरवरी 2022, सोमवार, नई दिल्ली/ हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहाड़ी टोपी में वर्चुअली हरिद्वार की जनता से जुड़े। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत धर्मनगरी हरिद्वार के गौरव की बात कर शुरू की। इसके साथ ही उन्होंने बिपिन रावत समेत सभी शहीद वीरों को नमन किया। 

प्रधानमंत्री ने ये भी कहा, अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड का निर्माण किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछली सरकारों ने संसाधनों को लूटा, हमारे लिए उत्तराखंड देवभूमि है। ये उत्तराखंड को अलग राज्य ही नहीं बनने देना चाहते थे। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि इन्होंने उत्तराखंड को एटीएम समझा, इन्हें जनता मौका नहीं देने वाली है। उत्तराखंड में फिर डबल इंजन की सरकार बनेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के विकास वायदों पर सीधा हमला करते हुए कहा कि जिस पार्टी की सोच विकासवादी ना हो वह सत्ता में आने पर क्या करेगी इसे पूरा देश जानता है और खासकर उत्तराखंड जानता है। ऐसे लोगों को उत्तराखंड माफ नहीं करेगा। 14 फरवरी को जनता कांग्रेस के गुनाहों को याद करेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने उत्तराखंड और उत्तराखंड के लोगों के सपनों को पूरा नहीं कर पाप किया है, कांग्रेस ने उत्तराखंड के विकास के साथ पाप किया है और देश की सुरक्षा के साथ पाप किया है। उत्तराखंड इन्हें कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने आम जनता से भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि 14 फरवरी को वोट देते समय कांग्रेस को और कांग्रेस के गुनाहों को याद रखें, भारतीय जनता पार्टी को वोट देकर राष्ट्र के सम्मान राष्ट्र के विकास और उत्तराखंड के विकास को आगे बढ़ाने का काम करें।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की डबल ब्रेक वाली सरकार ने अपने समय में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के लिए केवल चार करोड़ रुपए ही जारी किए। 2014 में जब केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई और उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने का मौका मिला तो उन्होंने इस काम को आगे बढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन राज्य की कांग्रेस सरकार ने उसमें हमेशा अड़ंगा लगाया। 2017 में जब केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार, यानी डबल इंजन की सरकार आई तो विकास के काम में तेजी आई

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का उदाहरण देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास पर लगे हुए ब्रेक कैसे हटते हैं, विकास कैसे आगे बढ़ता है यह इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। उन्होंने कहा कि विकास को और उत्तराखंड को आगे बढ़ाना है तो डबल इंजन की सरकार को फिर लाना होगा

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!