Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फरीदाबाद में किया अमृता अस्पताल का उद्घाटन

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 अगस्त 2022, बुधवार, फरीदाबादफरीदाबाद औद्योगिक नगरी को बुधवार को अमृता अस्पताल  के रूप में चिकित्सीय क्षेत्र की बड़ी सौगात मिली है। हालांकि अस्पताल का निर्माण माता अमृतानंदमयी मिशन ट्रस्ट की ओर से किया गया है और इसे निजी क्षेत्र का ही माना जाएगा। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हेलीकाप्टर से पहुंचकर अमृता अस्पताल का उद्घाटन किया है। इस दौरान उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहे।

लेकिन ट्रस्ट की प्रमुख आध्यात्मिक गुरु मां अमृतानंमयी की जिस तरह से सेवा भावना वाली छवि है, उसे देखते हुए इस अस्पताल का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंदों को बेहद रियायती दर पर देने की बात भी अस्पताल से जुड़े अधिकारियों द्वारा की जा रही है। इसका स्वरूप क्या होगा, यह आने वाले समय में पता चलेगा।  यह एशिया का सबसे बड़ा निजी अस्पताल है।

फरीदाबाद के सेक्टर-88 में निर्मित अस्पताल 2600 बेड का होगा।

पहले चरण में 550 बेड की सुविधाओं के साथ शुरू होगा

इसमें सभी प्रमुख चिकित्सकीय सुविधाएं होंगी, जिसमें आर्कियोलाजी, कार्डियक साइंस, न्यूरो साइंस, गेस्ट्रो साइंस, रिनल, ट्रामा ट्रांसप्लांट, मदर एंड चाइल्ड केयर सहित 81 तरह की विशेष चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

24 अगस्त को प्रधानमंत्री के उद्घाटन के बाद अगले दिन इस अस्पताल में 550 बिस्तरों से इसकी शुरुआत हो जाएगी।

अस्पताल के रेजीडेंट मेडिकल निदेशक डा. संजीव के सिंह के अनुसार अम्मा यानी माता अमृतानंदमयी के आशीर्वाद से दो साल बाद अस्पताल में बेड की संख्या बढ़कर 750 और पांच साल में एक हजार बेड की हो जाएगी। इसमें 534 क्रिटिकल केयर बेड भी शामिल होंगे। फिर चरण दर चरण इसमें विस्तार करते हुए 2600 बेड का अस्पताल जनता को समर्पित होगा।

अस्पताल के निर्माण के लिए माता अमृतानंदमयी का आभार सुमित गौड़ ने आभार जताया। वहीं कहा कि अगर पीएम सड़क मार्ग के जरिये आते तो उन्हें शहर के वास्तविक विकास का पता चला जाता। मंगलवार को सेक्टर-10 स्थित कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता में सुमित गौड़ ने कहा कि शहर में सड़कों पर गड्ढे नहीं बल्कि गड्ढों में सड़कें है और सिर्फ उन्हीं मार्गों को चमकाया गया है, जहां से वीवीआइपी का आवागमन होगा।शिया में सबसे बड़ा और आधुनिक अस्पताल होगा

अस्पताल प्रबंधकों के दावे पर यकीन करें, तो यह देश की नहीं बल्कि पूरे एशिया में सबसे बड़ा और आधुनिक अस्पताल होगा। इस अस्पताल के शुरू होने से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा, जिन्हें जरूरत पड़ने पर आधुनिक उपचार संबंधी सुविधाएं मिलेंगी।

मेडिकल निदेशक संजीव सिंह के अनुसार ट्रस्ट की ओर से पहले से ही 11 बड़े अस्पताल संचालित हैं और इनमें कोच्चि में सबसे बड़ा 1350 बेड का अस्पताल है। अब यह 2600 बेड का अस्पताल होगा।

जरूरतमंदों को रियायती दर पर उपचार के बारे में मेडिकल निदेशक ने कहा कि देश भर में विभिन्न अस्पतालों में जरूरतमंदों व निर्धन वर्ग को निश्शुल्क चिकत्सीय सुविधाएं दी जाती हैं, पर उससे पहले इसकी जांच की जाती है कि संबंधित की पृष्ठभूमि क्या है और क्या वास्तव में उसको जरूरत है। अस्पताल का आंतरिक आडिट भी होता है, जिसमें डाक्टर क्या दवा लिखते हैं, इस पर भी नजर रखी जाती है।

अस्पताल परिसर 133 एकड़ क्षेत्र में निर्मित है

अस्पताल परिसर चूंकि 133 एकड़ क्षेत्र में निर्मित है और इसमें सैकड़ों डाक्टर कार्यरत होंगे, साथ ही दस हजार का पैरा मेडिकल स्टाफ होगा, तो इसे देखते हुए रोजगार के प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष अवसर सृजित होंगे।

अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार बड़ी संख्या में नौकरियों के अवसर पैदा होंगे। इसके अलावा अस्पताल से जुड़ कर अप्रत्यक्ष रूप से अन्य कार्य निकलेंगे। अस्पताल में होगा 498 कमरों वाला गेस्ट हाउस: अमृता अस्पताल के परिसर में हेलीपैड होगा और 498 कमरों वाला गेस्ट हाउस भी है।

यहां मरीजों के साथ आने वाले अटेंडेट रह सकेंगे। मेडिकल निदेशक के अनुसार यह अस्पताल आधुनिक चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में अत्यधिक महत्वपूर्ण साबित होगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद समारोह को भी करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद समारोह को भी संबोधित करेंगे। समारोह में ठीक-ठाक संख्या में लोग उपस्थित रहें, इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पिछले दिनों जब अस्पताल का दौरा किया था, तब उससे पहले सूरजकुंड के राजहंस होटल में आयोजित एक बैठक में फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र के भाजपा के सभी विधायकों, निर्दलीय विधायक नयनपाल रावत व परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा सहित पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों की विशेष ड्यूटी लगाई थी।

प्रधानमंत्री के संबोधन में बल्लभगढ़ के बलिदानी राजा नाहर, भगवान श्रीकृष्ण के अनन्य भक्त संत सूरदास और बाबा फरीद का जिक्र हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का औद्योगिक नगरी से गहरा नाता रहा है। जब उनके पास पार्टी के हरियाणा प्रभारी की कमान होती थी, तब नियमित रूप से उनका फरीदाबाद आगमन होता था। वर्ष 2014 और 2019 के हरियाणा के चुनाव में अपनी चुनावी रैलियों में इसका स्वयं पीएम जिक्र भी कर चुके हैं।

विपक्ष की मांग, पीएम सड़क मार्ग से लें शहर का जायजा प्रधानमंत्री के आगमन से जहां भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं और उनको सुनने के लिए समारोह स्थल पर पहुंचने की तैयारी में हैं, वहीं प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ व नीरज गुप्ता ने निशाना साधते हुए कहा कि पीएम हेलीकाप्टर की बजाय अगर सड़क मार्ग से आते तो शहरवासियों को ज्यादा खुशी होती।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!