Breaking News :
>>मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून–मसूरी मार्ग पर एक अतिरिक्त वैली ब्रिज निर्माण के अधिकारियों को दिए निर्देश>>‘धुरंधर द रिवेंज’ ने एडवांस बुकिंग में तोड़े कई रिकॉर्ड, रिलीज से पहले मचाया धमाल>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने देखी ‘द केरल स्टोरी 2’>>मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान- डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून में एमडीडीए का शिकंजा, अवैध निर्माणों पर ताबड़तोड़ सीलिंग की कार्रवाई>>मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में डिजिटल शिक्षा की दिशा में जिला प्रशासन की ऐतिहासिक पहल, सभी 168 विद्यालयों में पहुँचे स्मार्ट टीवी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मॉल ऑफ देहरादून में देखी बहुचर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’>>कलम के सिपाही : ईश्वर प्रसाद उनियाल, जिनकी लेखनी आज भी दिखा रही समाज को राह>>देहरादून में अवैध निर्माण करने वालों पर एमडीडीए का शिकंजा>>चारधाम यात्रा-2026 : 6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण>>मुख्य सचिव ने किया भवाली-रातिघाट बाईपास, श्री कैंचीधाम मंदिर में निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण>>37वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने की एच. एन. बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग>>कुठालवाली में सामुदायिक भवन का लोकार्पण, क्षेत्रवासियों को मिली नई सौगात>>मंत्री रेखा आर्या ने किया 50 से अधिक शिकायतों का मौके पर निस्तारण>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘प्रयास बेहतर कल के लिए’ स्मारिका का किया विमोचन>>जैकी श्रॉफ बने सुपरहीरो, ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का टीजर रिलीज>>सीमांत गाँवों के विकास हेतु 402 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया उद्घाटन
देश

राष्ट्रपति शनिवार को जाएंगे महू, आंबेडकर जयंती समारोह में होंगे शामिल

इंदौर। संविधान निर्माता बाबा साहब आंबेडकर के जन्मदिवस के अवसर पर शनिवार, 14 अप्रैल को उनकी जन्मस्थली महू स्थित अम्बेडकर में आयोजित भव्य समरसता सम्मेलन में देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। वे शनिवार, को महू आ रहे हैं। बाबा साहब की जन्मस्थली आने वाले वे देश के पहले राष्ट्रपति होंगे।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द शनिवार, 14 अप्रैल को बाबा साहब जन्म स्थली का दौरा करेंगे। वे बाबा साहब की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। बाबा साहब के जन्मदिन के दिन पर आयोजित समरसता सम्मेलन को भी राष्ट्रपति संबोधित करेंगे। इसके साथ ही बाबा साहब के जन्मदिन पर आने वाले अनुयायियों के साथ भोजन भी करेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अलावा 14 अप्रैल को भीमराव अांबेडकर की जन्मस्थली पर पहुंचने वालों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ प्रदेश के मंत्री और कुछ केंद्रीय मंत्री भी शामिल हो सकते हैं, जिसके लेकर प्रशासन बड़े स्तर पर तैयारियां कर रहा है।

महासम्मेलन में आएंगे दो लाख श्रद्धालु

बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जन्मस्थली महू के अम्बेडकर नगर में शनिवार को आयोजित विशाल महासम्मेलन की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। कार्यक्रम में देश-विदेश के लगभग दो लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। कलेक्टर निशांत बरवड़े ने बताया कि बाबा साहेब अम्बेडकर के जन्मदिवस के अवसर पर 14 अप्रैल को उनकी जन्मस्थली अम्बेडकर नगर (महू) में बने स्वर्ण मंदिर परिसर में विशाल महासम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश के करीब दो लाख श्रद्धालु आएंगे। उन्होंने बताया कि राज्य शासन द्वारा मेजबान बनकर इन श्रद्धालुओं की आवभगत मेहमान की तरह की जाएगी। परिसर में विशाल पंड़ाल बनाया गया है, जिसमें श्रद्धालुओं के लिये पंखें और पीने की पानी की भी पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। इसी परिसर के पास में श्रृद्धालुओं के लिये भोजन शाला भी बनाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि अम्बेडकर नगर महू में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुक्रवार से ही शुरू हो गया है। तीन दिन तक चलने वाले इस आयोजन में लगभग दो लाख श्रद्धालुओं आएंगे। श्रद्धालुओं के लिए भोजन, आवास आदि की व्यवस्था की जाएगी। आयोजन के दौरान साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। चिकित्सा की समुचित व्यवस्था की जाएगी। शीतल पेयजल की व्यवस्था भी रहेगी। श्रद्धालुओं के लिए अस्थाई रूप से 850 शौचालय, स्नानागार बनाए गए हैं। श्रद्धालुओं को लाने-ले जाने के लिए वाहनों की विशेष व्यवस्था की गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!