Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेश

25 जून को दिल्ली से विशेष ट्रेन से शाम 7 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुँचेंगे, राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जून 2021, शनिवार, कानपुर। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द पद संभालने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव परौंख आ रहे हैं। राष्ट्रपति दिल्ली से प्रेसीडेंसियल ट्रेन से 25 जून को पहले कानपुर पहुँचेंगे। 26 जून को शहर में रहेंगे और जनप्रतिनिधियों, उद्यमियों, चिकित्सकों, समाजसेवियों और पुराने परिचित लोगों से मिलेंगे। 27 जून को हेलीकाप्टर से पैतृक गांव परौंख और पुखरायां जाएंगे। मौसम खराब होने की स्थिति में विशेष ट्रेन से ही कानपुर देहात के रूरा या झींझक रेलवे स्टेशन तक जा सकते हैं। शुक्रवार को प्रोटोकाल जारी हो गया। राष्ट्रपति कैंट स्थित सेना के गेस्ट हाउस में रात्रि निवास कर सकते हैं। हालांकि, अभी इस पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। मुख्य सचिव द्वारा मंडलायुक्त और डीएम के साथ बैठक के बाद ही तय होगा।

राष्ट्रपति इससे पहले तीन बार शहर आ चुके हैं। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द 25 जून को प्रेसीडेंसियल ट्रेन से दोपहर 1:30 बजे दिल्ली से चलेंगे और शाम सात बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेंगे। इस दौरान उनकी ट्रेन सेंट्रल स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक में खड़ी होगी। 26 जून को शहर में रहेंगे। राष्ट्रपति अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शहर में हो रहे विकास पर चर्चा भी करेंगे और फिर 27 जून सुबह 9:20 बजे गांव परौंख जाएंगे। वहां अपनों से मिलेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दोपहर 1:15 बजे से एक घंटे तक पुखरायां के रामस्वरूप ग्रामोद्योग इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के भी शामिल होने की उम्मीद है। उम्मीद है कि करीब तीन बजे राष्ट्रपति वहां से कानपुर के लिए रवाना होंगे। शहर में रात्रि विश्राम के बाद 28 जून को सुबह 10:20 बजे प्रेसीडेंसियल ट्रेन से लखनऊ रवाना होंगे। कानपुर में राष्ट्रपति 63.20 घंटे रहेंगे। लखनऊ से 29 जून को शाम 4:30 बजे एयरफोर्स के विमान से दिल्ली जाएंगे।

राष्ट्रपति का प्रोटोकाल तो जारी हो गया है, लेकिन अभी विस्तृत कार्यक्रम आना बाकी है। विस्तृत कार्यक्रम में ही यह तय होगा कि वे कहां कानपुर में सेना के गेस्ट हाउस में रुकेंगे या सर्किट हाउस में। जब वे परौंख जाएंगे तो वहां रात्रि निवास करेंगे या फिर कानपुर शहर आ जाएंगे यह भी तय होना है। एक दो दिन में मंडलायुक्त, कानपुर व कानपुर देहात के डीएम, पुलिस अधिकारियों के साथ मुख्य सचिव की बैठक होगी। इसमें उनके कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी और उन्हें कहां ठहराया जाएगा यह तय होगा। जिन लोगों से राष्ट्रपति को मिलना है उनके नाम भी कार्यक्रम के दो दिन पहले ही तय कर लिए जाएंगे। सभी की आरटीपीसीआर जांच कराई जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!