Breaking News :
>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
देश

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भीमराव अंबेडकर स्मारक और सांस्कृतिक केंद्र का करेंगे शिलान्यास

लखनऊ,  राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द मंगलवार को भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर स्मारक एवं सांस्कृतिक केंद्र का वर्चुअल शिलान्यास लोकभवन से करेंगे। वह सुबह 11.30 बजे लोकभवन पहुंचेंगे। स्वागत-अभिनंदन आदि कार्यक्रमों के बाद स्मारक की आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री के उद्बोधन के बाद राष्ट्रपति भी समारोह को संबोधित करेंगे। इसके बाद राजभवन पहुंचेंगे और शाम करीब 5.30 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द मंगलवार को सुबह 11.30 बजे राजभवन से लोक भवन पहुचेंगे। राष्ट्रपति लखनऊ के ऐशबाग में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की स्मृति में बनवाये जाने वाले भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर स्मारक एवं सांस्कृतिक केंद्र का वर्चुअली शिलान्यास करेंगे। 1.34 एकड़ में बनने वाले इस स्मारक एवं सांस्कृतिक केंद्र में एक ओर जहां बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 25 फीट ऊंची प्रतिमा लगाई जाएगी, तो बाबा साहब की पवित्र अस्थियों के कलश को भी दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके साथ ही 750 दर्शक क्षमता वाला अत्याधुनिक ऑडिटोरियम, आभाषी संग्रहालय, पुस्तकालय, शोध केंद्र, डॉरमेट्री, कैफेटेरिया सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद शाम विशेष विमान से वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

योगी आदित्यनाथ कैबिनेट की बैठक में पिछले दिनों लखनऊ स्थित ऐशबाग ईदगाह के सामने लगभग पांच हजार वर्ग मीटर जमीन पर भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर स्मारक एवं सांस्कृतिक केंद्र बनाए जाने का निर्णय हुआ। करीब 45 करोड़ रुपये लागत वाले इस स्मारक में प्रेक्षागृह, पुस्तकालय, शोध केंद्र, संग्रहालय, बहुउद्देश्यीय सभागार के साथ ही 25 फीट ऊंची आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर सपत्नीक लखनऊ पहुंचे राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द दोपहर में राजभवन में अपनों से मिले तो शाम को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की ओर से उनके सम्मान में आयोजित हाई-टी और रात्रिभोज के दौरान उनका वक्त न्यायाधीशों के बीच गुजरा। राजभवन के प्रेसिडेंशियल सुईट में नातेदारों और परिचितों से हुई अंतरंग मुलाकात को देश के प्रथम नागरिक की सहजता, सरलता और सुलभता ने स्वजन के लिए यादगार बनाया। वहीं शाम को न्यायाधीशों के साथ पहले चाय और फिर रात्रिभोज के दौरान राष्ट्रपति की गुफ्तगू के दौरान माहौल शिष्टाचार और प्रोटोकॉल की औपचारिकताओं से तारी रहा। राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मेजबानी के बीच न्यायाधीशों के समागम को भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एनवी रमण, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधि मंत्री ब्रजेश पाठक, इलाहाबाद हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मुनीश्वर नाथ भंडारी समेत वरिष्ठ न्यायाधीशों की विशिष्ट उपस्थिति गरिमा प्रदान कर रही थी। राजभवन में हुए इस खास आयोजन की यादें संजोने के लिए फोटो सेशन भी हुआ जिसमें राष्ट्रपति के साथ सभी न्यायाधीशों की फोटो खींची गई। हाई-टी के दौरान न्यायाधीशों से परिचय प्राप्त करते हुए राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द का विनय भाव भी झलका। खुद अधिवक्ता रहे कोविन्द ने न्यायाधीशों से भेंट के दौरान न्यायपालिका की यादें साझा कीं। खानपान में सादगी पसंद करने वाले राष्ट्रपति ने रात्रिभोज के दौरान लजीज शाही टुकड़े का लुत्फ लिया। मेजबानी को पूर्णता प्रदान करते हुए राज्यपाल ने राष्ट्रपति और भारत के मुख्य न्यायाधीश को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम में राष्ट्रपति की पत्नी सविता कोविंद और न्यायाधीशों की पत्नियों ने भी हिस्सा लिया।

इससे पहले राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के लखनऊ आगमन पर चारबाग रेलवे स्टेशन पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, महापौर संयुक्ता भाटिया, मुख्य सचिव आरके तिवारी सहित शासन-प्रशासन, रेलवे और सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। राजभवन आगमन पर राज्यपाल ने राष्ट्रपति और उनकी पत्नी सविता कोविंद को अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति ने राजभवन में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!