Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

दृष्टिबाधित बच्चों की प्रस्तुति से भावुक हुई राष्ट्रपति मुर्मू, मंच पर ही छलके आंसू

भावुक क्षण में राष्ट्रपति ने कहा– इन बच्चों की आवाज़ में सरस्वती का वास है

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने जन्मदिन के अवसर पर जब देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) पहुंचीं, तो वहां के माहौल में भावनाओं का एक विशेष रंग घुल गया। दृष्टिबाधित बच्चों की मधुर और आत्मीय प्रस्तुति ने राष्ट्रपति को इतना भावुक कर दिया कि उनके आंसू छलक पड़े। बच्चों द्वारा ‘तुम जियो हजारों साल…’ और ‘हैप्पी बर्थडे टू यू’ की प्रस्तुति ने माहौल को भावविभोर कर दिया।

राष्ट्रपति ने संस्थान में मॉडल स्कूल की विज्ञान व कंप्यूटर प्रयोगशालाओं और एक प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा फिल्म तारे ज़मीं पर का गीत प्रस्तुत करने पर राष्ट्रपति अपनी भावनाएं रोक नहीं सकीं और मंच पर ही उनकी आंखें नम हो गईं। सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रूमाल दिया और मंच पर उपस्थित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री वीरेंद्र कुमार व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) भी भावुक हो उठे।

राष्ट्रपति ने दृष्टिबाधित बच्चों को चश्मा भेंट कर सम्मानित किया और कहा कि ये बच्चे दिल से गाते हैं, मानो स्वयं सरस्वती उनके कंठ में वास करती हों। उन्होंने यह भी कहा कि किसी समाज की परिपक्वता इस बात से आंकी जाती है कि वह दिव्यांगजनों के प्रति कितनी संवेदनशीलता और सहयोग का भाव रखता है।

उन्होंने यह भी कहा कि आज के तकनीकी युग में दिव्यांगजन भी विज्ञान और प्रौद्योगिकी की मदद से समाज की मुख्यधारा में मजबूती से भागीदारी निभा सकते हैं। समावेशी समाज की स्थापना में सबका प्रयास जरूरी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!