Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
दिल्लीदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सेनाध्यक्ष और नौसेना अध्यक्ष को परम विशिष्ट सेवा पदक से किया सम्मानित

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को राष्ट्र के प्रति उनकी विशिष्ट सेवा के लिए परम विशिष्ट सेवा पदक (पीवीएसएम) से सम्मानित किया।

रक्षा मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में बताया कि यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह के दूसरे चरण में राष्ट्रपति मुर्मू ने सशस्त्र बलों और भारतीय तटरक्षक बल के 94 कर्मियों को विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया।

रक्षा अलंकरण समारोह का पहला चरण पांच जुलाई को आयोजित किया गया था। उस समय राष्ट्रपति ने कर्तव्य के दौरान अदम्य साहस और असाधारण वीरता का प्रदर्शन करने के लिए सेना और अर्धसैनिक बलों के 10 जवानों को कीर्ति चक्र प्रदान किए थे जिनमें से सात को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया।

कीर्ति चक्र भारत में शांतिकाल के दौरान वीरता के लिए दिया जाने वाला दूसरा शीर्ष अलंकरण हैं।

विज्ञप्ति के मुताबिक, शुक्रवार को आयोजित समारोह के दूसरे चरण में राष्ट्रपति ने 31 पीवीएसएम, चार यूवाईएसएम (उत्तम युद्ध सेवा पदक), दो एवीएसएम (अति विशिष्ट सेवा पदक) और 57 एवीएसएम (अति विशिष्ट सेवा पदक) प्रदान किए।

सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी और नौसेना प्रमुख एडमिरल त्रिपाठी को शुक्रवार को पीवीएसएम से सम्मानित किया गया।

पीवीएसएम से सम्मानित होने वाले अन्य अधिकारियों में लेफ्टिनेंट जनरल एम वी सुचिन्द्र कुमार, लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि, लेफ्टिनेंट जनरल जॉनसन पी मैथ्यू और एयर मार्शल रवि गोपाल कृष्ण कपूर के अलावा सेना और भारतीय वायु सेना के कई सेवानिवृत्त अधिकारी शामिल हैं।

राष्ट्रपति भवन ने ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट में समारोह की तस्वीरें साझा कीं।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट के मुताबिक, ‘‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी, लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार, लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि को परम विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किया।’’

रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में उन व्यक्तियों की सूची साझा की जिन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ है।

रक्षा मंत्रालय के बयान के मुताबिक कुमाऊं रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट जनरल वीरेश प्रताप सिंह कौशिक, सिख लाइट इन्फैंट्री के लेफ्टिनेंट जनरल रशिम बाली, जम्मू और कश्मीर लाइट इन्फैंट्री के लेफ्टिनेंट जनरल मनीष मोहन एरी और राजपूत रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट जनरल हरजीत सिंह साही को उत्तम युद्ध सेवा पदक (यूवीएसएम) से सम्मानित किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!