Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
दिल्लीदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से इन देशो के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने की मुलाकात

नई दिल्ली। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। बैठक के दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि नेपाल भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत एक प्रमुख साझेदार है और उन्होंने दोनों के अनूठे संबंधों को और मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता व्यक्त की। दोनों नेताओं ने नेपाल में विभिन्न क्षेत्रों में विकास से जुड़ी पहलों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की, जिनसे दोनों देशों के लोगों को लाभ मिल रहा है।

मालदीव के राष्ट्रपति ने भारत की राष्ट्रपति से मुलाकात की
मालदीव गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू ने राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति डॉ. मुइज्जु का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने मालदीव की नई सरकार और वहां की जनता को शुभकामनाएं दीं तथा विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रपति डॉ. मुइज्जु के नेतृत्व में मालदीव समृद्धि और विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा।

दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक और बहुआयामी संबंधों पर चर्चा की तथा लोगों के बीच आपसी संपर्क, क्षमता विकास में सहयोग, आर्थिक और व्यापार संबंध तथा विकास में सहयोग सहित व्यापक द्विपक्षीय सहयोग के महत्वपूर्ण स्तंभों पर प्रकाश डाला।
राष्ट्रपति ने उम्मीद व्यक्त की कि आने वाले वर्षों में भारत-मालदीव के संबंधों और मजबूती देखने को मिलेगी।

मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की
मॉरीशस गणराज्य के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ ने राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राष्ट्रपति मुर्मु ने इस वर्ष की शुरुआत में मार्च में मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह के लिए मुख्य अतिथि के रूप में मॉरीशस की अपनी सफल राजकीय यात्रा और मॉरीशस के नेतृत्व व लोगों के साथ अपनी बातचीत को याद किया।

उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि विजन सागर के हिस्से के रूप में मॉरीशस हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का एक महत्वपूर्ण समुद्री साझेदार है और हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास के साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता है।
दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में दर्ज की गई प्रभावशाली प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और अद्वितीय व बहुआयामी भारत-मॉरीशस साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करना जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।

सेशेल्स के उपराष्ट्रपति ने राष्ट्रपति से मुलाकात की
सेशेल्स गणराज्य के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ ने  राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। 09 जून 2024 को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में उपराष्ट्रपति अफीफ ने सेशेल्स का प्रतिनिधित्व किया।

राष्ट्रपति मुर्मु ने सेशेल्स की विकास की आकांक्षाओं में सहायता करने के साथ-साथ विजन सागर-क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास के अंतर्गत लोगों के बीच संपर्क और सुरक्षा सहयोग को बढ़ाने में भारत की प्रतिबद्धता जताई।

उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ ने सेशेल्स के राष्ट्रपति वेवल रामकलावन और वहाँ के लोगों की ओर से राष्ट्रपति मुर्मु को शुभकामनाएं दीं और अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर भारत आने पर खुशी जताई। दोनों नेताओं ने सेशेल्स में भारत के विकास साझेदारी में सहयोग, क्षमता निर्माण सहायता तथा हिंद महासागर क्षेत्र में दीर्घकालिक रक्षा सहयोग पर चर्चा की। उन्होंने आपसी लाभ के लिए द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करते रहने पर सहमति जताई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!