Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सिडबी के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक ने की मुख्यमंत्री से भेंट

  • प्रदेश के औद्योगिक विकास में सहयोगी बने सिडबी- मुख्यमंत्री
  • राज्य में औद्योगिक कलस्टर के विकास में सिडबी करेगा 350 करोड़ की फंडिंग।

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 सितम्बर 2021, सोमवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में सिडबी के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक तथा अन्य अधिकारियों ने भेंट की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिडबी से प्रदेश में औद्योगिक विकास में सहयोगी बनने की अपेक्षा करते हुए कहा कि राज्य का वातावरण उद्योगों के अनुकूल है। राज्य में बड़े उद्योगों के साथ एमएसएमई सैक्टर में अधिक से अधिक उद्योगों की स्थापना हो यह हमारा उद्देश्य है। इसके लिये उद्योगों के अनुकूल नीतियां भी तैयार की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिडबी द्वारा दिये गये प्रस्ताव के संबंध में राज्य सरकार के स्तर पर जो भी कार्यवाही की जानी होगी वह प्राथमिकता के आधार पर की जायेगी।

सिडबी के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक सिवसुब्रमणियन रमण ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि सिडबी राज्य में एमएसएमई कलस्टर विकसित कर 350 करोड़ की फंडिंग कर औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने में सहयोगी बनने को तैयार है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के सिडबी क्लस्टर डेवलपमेंट फण्ड के तहत राज्य को यह फंडिंग की जानी है। सिडकुल के माध्यम से सितारगंज प्लास्टिक पार्क, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर काशीपुर, खादी माल उत्तराखण्ड तथा अरोमा पार्क उधमसिंह नगर का प्रस्ताव सिडकुल द्वारा तैयार किया गया है। जो राज्य के वित्त विभाग के स्तर से भारत सरकार से सिडबी फंड की स्वीकृति हेतु भेजा जाना है।

इस अवसर पर अपर प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सीजीएम डॉ0 आर.के. सिंह, जी.एम. आशु तिवारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!