Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
उत्तराखण्ड

त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल में रिक्त स्थानों को जल्द भरे जाने की तैयारी

देहरादून, विकास धूलिया। आखिरकार सत्ता संभालने के पौने तीन साल बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंत्रिमंडल विस्तार के लिए तैयारी पूरी कर ली है। संकेत हैं कि मंत्रिमंडल में रिक्त तीनों पदों को भरा जाएगा और इसमें तरजीह कुमाऊं मंडल को ही मिलेगी।

मुख्यमंत्री का जल्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात का कार्यक्रम है। इससे माना जा रहा है कि मुलाकात में मंत्रिमंडल विस्तार को हरी झंडी मिलते ही टीम त्रिवेंद्र में नए चेहरों की एंट्री हो जाएगी।

उत्तराखंड विधानसभा के वर्ष 2017 में हुए चुनाव में भाजपा अकेले 70 में से 57 सीटें हासिल करने में कामयाब रही थी। इतने भारी भरकम बहुमत के बावजूद त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में केवल 10 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने ही शपथ ली। उत्तराखंड में मंत्रिमंडल का आकार अधिकतम 12 सदस्यीय हो सकता है लेकिन दो स्थान रिक्त ही रखे गए।

पिछले वर्ष जून में कैबिनेट के वरिष्ठ सदस्य प्रकाश पंत का असामयिक निधन हो गया। इससे एक स्थान और रिक्त हो गया। इसके बाद तय लगने लगा कि मुख्यमंत्री जल्द ही अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। दरअसल, प्रकाश पंत कैबिनेट के वरिष्ठ सदस्य थे और उनके पास वित्त, संसदीय कार्य, पेयजल, गन्ना विकास और आबकारी जैसे अहम महकमे थे। उनके निधन के बाद ये सभी मंत्रालय मुख्यमंत्री के अधीन आ गए। इससे मुख्यमंत्री पर कार्य का बोझ काफी ज्यादा हो गया।

इसके बावजूद सात महीने का वक्त गुजर गया और नए मंत्री नहीं बनाए गए। अब हाल ही में मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया कि नए मंत्रियों की आवश्यकता महसूस हो रही है। इससे साफ हो गया कि अब निकट भविष्य में मंत्रिमंडल विस्तार सुनिश्चित है। इस बीच मंगलवार को सरकार ने 10 पार्टी नेताओं को राज्यमंत्री के दर्जे के साथ दायित्वों से नवाज दिया। साथ ही 13 मंडी परिषदों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों पर नियुक्तियां भी कर दीं।

इससे इस बात के संकेत और भी ज्यादा पुष्ट हो गए कि मंत्रिमंडल विस्तार भी जल्द कर दिया जाएगा। सियासी गलियारों में इन नियुक्तियों को भाजपा की अगले विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। शासन के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक अभी कई अन्य भाजपा नेताओं को भी मंत्री पद के दर्जे साथ दायित्व सौंपे जाएंगे।

बुधवार को मुंबई में उत्तराखंड भवन के लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शाम को दिल्ली लौट आए। मुख्यमंत्री गुरुवार सुबह हरिद्वार में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष के चयन को होने वाली बैठक के लिए दोपहर में देहरादून पहुंचेंगे। देर शाम वह वापस दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

दैनिक जागरण से बातचीत में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उनका शुक्रवार को दिल्ली में उत्तराखंड से जुड़ी विकास योजनाओं को लेकर कई मंत्रियों से मुलाकात का कार्यक्रम है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 18 जनवरी को या फिर 20 जनवरी के बाद मुलाकात प्रस्तावित है। पार्टी अध्यक्ष से भी वह मुलाकात कर सकते हैं। मंत्रिमंडल विस्तार संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर जल्द फैसला होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!