Breaking News :
>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

लखीमपुर में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन करने जा रहे हैं राकेश टिकैत

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 अक्टूबर 2021, बुधवार, लखीमपुर। लखीमपुर का तिकुनियां कांड के बाद राजनीतिक सरगरमियां तेज हो गईं हैं। सुबह से ही मृत किसानों के परिवारों से मिलने के लिए राजनीतिक दलों के आने को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्‍त किए जा रहे हैं। सरकार से अनुमति मिलने के बाद प्रियंका वाड्रा, राहुल गांधी आप पार्टी सांसद संजय सिंह समेत कई नेताओं का आगमन होने वाला है।

केंद्रीय राज्‍य गृह मंत्री अजय कुमार मि‍श्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र की भी किसी भी वक्‍त गिरफ्तारी हो सकती है। उनके घर के बाहर भी भारी पुलिस दल तैनात है। आप पार्टी के संजय सिंह सीतापुर से पुलिस कस्‍टडी में लखीमपुर के लिए रवाना हो चुके हैं, वे किसी भी समय वहां पहुंच सकते हैं।

वहीं बताया जा रहा है कि भारतीय किसान यूनियन संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत लखीमपुर पहुंच गए हैं और बताया जा रहा है कि वे प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन करने जा रहे हैं। इसी बीच लखीमपुर में चप्‍पे-चप्‍पे पर पुलिस बल तैनात है।

राकेश टिकैत मंगलवार देर शाम बहराइच के मोहरनिया के मृत किसान गुरविंदर सिंह के घर पहुंचे थे। यहां मृतक का दोबारा दिल्ली राज्य में पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार बात उठाई थी। मौके पर पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत व परिवारजन ने शव को एयर लिफ्ट कराकर दिल्ली में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। टिकैत ने कहा कि संयुक्त मोर्चा एवं पीड़ित परिवार की मांग के अनुरूप फैसला होना चाहिए। जबकि नानपारा कोतवाली के बंजारन टाड़ा निवासी दलजीत सिंह का मंगलवार को शव आने के बाद प्रशासन के समझाने पर अंतिम संस्कार देर शाम हो गया। वहीं दोबारा पोस्‍टमार्टम के बाद मृत किसान गुरविंदर सिंह का बुधवार को अंतिम संस्‍कार किया गया।

बता दें कि तीन अक्टूबर को बनवीरपुर में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में पुरस्कार वितरण के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या पहुंचने वाले थे। किसानों ने तय किया कि कृषि बिलों के विरोध में उप मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाना है। किसानों ने तिकुनिया के गुरूनानक कालेज मैदान में हेलीपैड के पास घेरा डाल दिया। इस बीच थार जीप ने किसानों को रौंद दिया। जिसमें चार किसानों लवप्रीत सिंह, नछत्र सिंह, गुरूविंदर सिंह व दलजीत सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। वायरल हो रहे कई वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि इस घटना के बाद बाद सांसद के ड्राइवर हरिओम मिश्रा, भाजपा कार्यकर्ता शुभम मिश्रा, श्याम सुंदर निषाद व पत्रकार रमन कश्यप को डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। इस टकराव में आठ लोगों की जान चली गई। जिनके शवों का पोस्टमार्टम भी कराया गया

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!