Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
स्वास्थ

गर्भवती महिलाएं मानसून के दौरान स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

गर्भावस्था किसी भी महिला के लिए खुशी से भरा समय होता है। हालांकि, गर्भवती महिलाओं के लिए मानसून का मौसम कई तरह की चुनौतियां पेश करता है।इस मौसम में डेंगू, मलेरिया, सर्दी-जुखाम जैसी कई बीमारियां हो सकती हैं। गर्भावस्था के दौरान बारिश के दिनों में उचित देखभाल करना और अधिक सावधानी बरतना जरूरी होता है।आप मानसून में अपने और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए ये असरदार टिप्स अपनाएं।

पीएं ढ़ेर सारा पानी
मानसून के दौरान आद्रता का स्तर बढ़ जाता है, जिसके कारण गर्भवती महिलाओं के लिए हाइड्रेटेड रहना जरूरी हो जाता है।बरसात में संदूषण से बचने के लिए शुद्ध या उबला हुआ पानी ही पीएं। पर्याप्त हाइड्रेशन सिरदर्द, थकान, मतली, चक्कर आना और त्वचा के सूखेपन को रोकने में मदद करता है।दिनभर में कम से कम 8 गिलास पानी पीएं और हमेशा अपने पास पानी की बोतल रखें। आप हर्बल चाय और नारियल पानी भी पी सकती हैं।

ताजा और पौष्टिक खाना खाएं
उच्च चीनी सामग्री वाले रसभरे फल मक्खियों और कीटों के लिए चुंबक की तरह होते हैं, जो संक्रामक रोग फैला सकते हैं। ऐसे में बेहतर होगा कि आप कटे हुए फलों को लंबे समय तक खुला न छोड़ें।आपको हमेशा ताजे फल या सब्जियों का सेवन ही करना चाहिए। गंदगी और रोगाणुओं को हटाने के लिए कच्ची सब्जियों, विशेषकर पत्तेदार सब्जियों को कई बार धोएं।इसके अलावा आपको खान-पान में केवल पौष्टिक भोजन शामिल करना चाहिए।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं
मानसून के दौरान गर्भवती महिलाओं को संतुलित और पौष्टिक डाइट लेनी चाहिए।विटामिन और खनिजों से भरपूर संतुलित आहार मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।आपको अपने दैनिक भोजन में पत्तेदार सब्जियां, नट्स और दही जैसे प्रतिरक्षा-बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ शामिल करने चाहिए। इसके अलावा आपको डॉक्टर की मदद से एक स्वस्थ डाइट चार्ट बनवाना चाहिए।गर्भावस्था में आपको इन चीजों को हमेशा अपने पास रखना चाहिए।

स्वच्छता बनाए रखने पर दें ध्यान
गर्भवती महिलाओं के टिप्स में एक बेहद जरूरी टिप है अपने शरीर और अपने आस-पास की स्वच्छता बनाए रखना।कीटाणुओं को दूर रखने के लिए घर को साफ रखें और हांथों को साफ करने के लिए हैंड-सेनिटाइजर इस्तेमाल करें।आपको रोजाना स्नान करना चाहिए, जिससे आप फंगल संक्रमण से अपनी सुरक्षा कर सकें।इसके अलावा आपको अपने कपड़ों को भी अच्छी तरह धोना चाहिए, जिससे उन पर मौसमी बैक्टीरिया न जमा हो सकें।

मच्छरों से अपनी सुरक्षा करें
मानसून में बारिश के कारण जगह-जगह पर पानी जमा हो जाता है, जो मच्छरों के लिए प्रजनन स्थल बन जाता है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं के लिए डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।इस मौसम में आपको मच्छरों से अपनी सुरक्षा करनी चाहिए और घर के खिडक़ी-दरवाजे बंद रखने चाहिए। घर के अंदर मच्छर दानी और मच्छर भागने वाली कोइल का इस्तेमाल करें।अपने शरीर पर मच्छरों को दूर भागने वाली क्रीम लगाएं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!