Breaking News :
>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

पीआरसीआई देहरादून चेप्टर की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वेबीनार का आयोजन किया गया, पोस्टर का किया गया विमोचन

  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ’कोरोना महामारी के बीच मानसिक स्वास्थ्य में सुधार के लिए योग की बढ़ती प्रासंगिकता’ पर कार्यक्रम का आयोजन।
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पीआरसीआई देहरादून चेप्टर की ओर से पोस्टर का विमोचन।

[box type=”shadow” ] [/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 जून 2021, रविवार, देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर पीआरसीआई देहरादून चेप्टर की ओर से एक वेबीनार का आयोजन किया गया। इस वेबीनार में ’ कोरोना महामारी के बीच मानसिक स्वास्थ्य में सुधार के लिए योग की बढ़ती प्रासंगिकता’ पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पीआरसीआई देहरादून चेप्टर के सचिव विकास कुमार एवं राष्ट्रीय प्रतिनिधि पंकज तिवारी ने की।

कार्यक्रम में डॉ० वीणा कृष्णन मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ एवं विभा डोगरा, योगा एक्सपर्ट मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुई। वही पीआरसीआई देहरादून चेप्टर के अध्यक्ष डॉ० करुणाकर झा एवं उपाध्यक्ष शिशिर प्रशांत ने कार्यक्रम के मुख्य पैनलिस्ट के रूप में शामिल हुए।

डॉ० करुणाकर झा अध्यक्ष पीआरसीआई देहरादून चेप्टर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘कोरोना महामारी हमारे जीवन में बहुत कुछ परिवर्तन कर चुका है। हम यह देख सकते हैं कि हमारे छात्र -छात्रायें जो कॉलेज और विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे हैं, उनको अपने कैरियर के लिए सोचने पर मजबूर किया है।किसी ने अंदाजा नहीं लगाया था कि यह वक्त इतना लंबा खींचा चला आएगा, जिससे हमारे छात्र-छात्रायें बहुत तनाव महसूस कर रहे हैं और उनके कैरियर में अनिश्चितता बनी हुई है। कई लोगों के तनाव का एक मुख्य वजह यह भी है कि उनके जीवन में पहले प्राथमिकता कुछ और थी और महामारी के बाद प्राथमिकता अब कुछ और निकल के सामने आई है। ऐसे में उन्हें योग और आध्यात्मिकता का सहारा लेना चाहिए जिससे उनके जीवन में तनाव कम हो।

वहीं डॉ० वीणा कृष्णन मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने कहा ’कोरोना महामारी हमारे समाज में हर वर्ग के लोगों को प्रभावित किया है। यह महामारी हमारे भारतवर्ष में लाखों लोगों को संक्रमित करके प्रभावित किया है, वहीं अनेक लोगों को बेरोजगारी का भी सामना भी करना जिससे अनेकों परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। वहीं विश्वविद्यालय एवं अन्य शिक्षण संस्थान के बंद होने की वजह से लाखों छात्र छात्रायें भी तनाव का सामना कर रहे हैं। उन्होंने योग के पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए कहा कि योग हमारे लिए बहुत ही सुलभ और साधारण सा तरीका है जिसे अपनाकर हम अपना तनाव और चिंता को दूर कर सकते हैं। कुछ मामूली से आसन को अपनी आदतों में शामिल करके हम मानसिक तनाव से छुटकारा पा सकते हैं एवं समाज में अन्य सभी लोगों में घुल मिलकर हम सुख चैन से रह सकते हैं। यदि हमारे समाज में किसी को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है तो हम सभी को सामने आकर उनकी मदद करनी चाहिए एवं आवश्यकता पड़े तो उन्हें मानसिक रोग विशेषज्ञों से सलाह भी लेनी चाहिए ताकि समय रहते हुए हम उसका इलाज कर सके एवं तनाव से मुक्ति पा सकें।

विभा डोगरा, योगा विशेषज्ञ ने अपने संबोधन को वंदना के साथ शुरू करते हुए सभी सदस्यों से योग के आसन भी करवाया तथा उन्होंने योग से निरोग रहने के लिए सभी सदस्यों के साथ कुछ मूल मंत्र भी साझा किए। उन्होंने कहा कि अगर हम अपनी दिनचर्या की शुरुआत ओम मंत्र के उच्चारण से करते हैं तो हम सुबह से लेकर शाम तक ऊर्जावान बने रहते हैं एवं हमारा मन अपने दिनचर्या के कार्यों में लगा रहता है। उन्होंने कहा कि हमें योग को अपने दिनचर्या में प्रतिदिन कम से कम 20 मिनट का वक्त देना चाहिए। योग के कुछ साधारण आसनों को नियमित अपनाकर हम अपने जीवन को समृद्ध कर सकते हैं और अपने जीवन को खुशहाल बना सकते हैं।

पीआरसीआई देहरादून चेप्टर के उपाध्यक्ष शिशिर प्रशांत ने अपने संबोधन में कहा, ’हमें भारतीय मीडिया को धन्यवाद देना चाहिए कि उन्होंने हमारे योग को आज इस मुकाम पर लाया है, जहाँ दुनिया भर के लोग इसे अपनाकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। भारतीय मीडिया इस महामारी में दिन-रात लगकर हम सभी को सूचना मुहैया कराता रहा है और हम सभी को जागरूक करता रहा है। कई ऐसे वक्त भी आए हैं जहाँ उन्होंने बहुत संघर्ष और कष्ट का सामना किया हैं परंतु उन्होंने आम जनता तक सूचना मुहैया करवाने में अपनी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हमारे देश में जो शिक्षा व्यवस्था है उसे भी सुधार करना चाहिए एवं तनाव से मुक्त रहने के लिए छात्र छात्राओं नियमित रूप से जागरूक करते रहना चाहिए।

[box type=”shadow” ]अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर पीआरसीआई देहरादून चेप्टर की ओर से एक पोस्टर का विमोचन भी किया गया। जिसे जोनल रिप्रेजेंटेटिव गौरव कांत जायसवाल एवं निखिल नेगी ने कार्यक्रम के विषय ’कोरोना महामारी के बीच मानसिक स्वास्थ्य में सुधार के लिए योग की बढ़ती प्रासंगिकता’ पर बनाया है।

[/box]

इस कार्यक्रम में पब्लिक रिलेशन काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से सीजे सिंह सीनियर वाइस प्रेसिडेंटप एवं पीआरसीआई देहरादून चेप्टर वाईसीसी की ओर से नीतिका गुप्ता, निशा, सुप्रिया बेगवाल, सुमित गॉड, स्वाति जोशी, मेघा गोंसाई, अमन रावत एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।

http://www.publicrelationscouncilofindia.com/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!