Breaking News :
>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
ताज़ा खबरेंदेश

शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कामकाज की तारीफ की, कहा- ‘एक बार जब वे कोई काम हाथ में लेते हैं तो उसे पूरा करते हैं’

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 दिसम्बर 2021, गुरुवार, मुंबई। राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार को कहा कि उनकी और तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की राय थी कि गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी के खिलाफ कोई ‘प्रतिशोध’ की राजनीति नहीं की जानी चाहिए।

मराठी दैनिक लोकसत्ता द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पवार ने कहा कि उनके अलावा पूर्ववर्ती संप्रग सरकार में कोई अन्य मंत्री नहीं था जो मोदी के साथ बातचीत कर सके क्योंकि वे मनमोहन सिंह सरकार पर लगातार हमले करते थे।

राकांपा अध्यक्ष शरद पवार कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार (2004-2014) में कृषि मंत्री थे। यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी और सिंह की राय थी कि मोदी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए क्योंकि वे ऐसे समय में मुख्यमंत्री थे जब केंद्रीय एजेंसियां और तत्कालीन सरकार मोदी के पीछे पड़ी थीं, पवार ने कहा कि यह आंशिक रूप से सच है। उन्होंने कहा कि जब मोदी गुजरात के सीएम थे, मैं केंद्र में था। जब पीएम सभी मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाते थे, मोदी भाजपा शासित राज्यों के सीएम के एक समूह का नेतृत्व करते थे और केंद्र पर हमला करते थे। ऐसी स्थिति में मोदी को कैसे जवाब दिया जाए, इस पर रणनीति बनाई जाती थी। संप्रग सरकार में मेरे अलावा ऐसा एक भी मंत्री नहीं था जो मोदी से बातचीत कर सके।

81 वर्षीय सांसद शरद पवार ने कहा कि संप्रग की आंतरिक बैठकों में उपस्थित सभी लोगों से वे कहते थे कि भले ही उनके और मोदी और उनकी पार्टी भाजपा के बीच मतभेद हों, किसी को यह नहीं भूलना चाहिए कि वे मुख्यमंत्री हैं। मैं बैठकों में कहा करता था कि लोगों ने उन्हें जनादेश दिया है। अगर वे यहां मुद्दों के साथ आ रहे हैं, तो यह सुनिश्चित करना हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य है कि मतभेदों का समाधान हो और उनके राज्य के लोगों के हित प्रभावित न हों। पवार ने कहा कि तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह ने उनकी राय का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि मैं अकेला केंद्रीय मंत्री था जो गुजरात जाता था और राज्य के मुद्दों को देखता था। हालांकि संप्रग गठबंधन के कुछ सदस्यों ने गुजरात सरकार में कुछ लोगों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया।

राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कामकाज की शैली की तारीफ करते हुए कहा कि एक बार जब वे कोई काम हाथ में लेते हैं तो उसे पूरा करना सुनिश्चित करते हैं। मोदी बहुत प्रयास करते हैं और काम पूरा करने के लिए पर्याप्त समय देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन पर उसकी अच्छी पकड़ है और यह उनका मजबूत पक्ष है।

राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने पवार ने कहा कि बाबरी कांड के बाद मुंबई में हुए दंगों के दौरान केंद्र से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में वापस आने के लिए वे तैयार नहीं थे, लेकिन उन्हें भावनात्मक तौर पर तैयार किया गया। उस समय कांग्रेस नेता रहे पवार पीएम पीवी नरसिंह राव के मंत्रिमंडल में रक्षा मंत्री थे और मार्च 1993 में उन्होंने सुधाकरराव नाइक की जगह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर पदभार संभाला।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!