Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

पीएम से सराहना देवभूमि के लिए गौरव की बात- रेखा आर्या

मन की बात के 119 वें एपिसोड में मोदी ने राष्ट्रीय खेलों पर चर्चा की

प्रधानमंत्री ने आयोजन के लिए उत्तराखंड की सराहना की

देहरादून। रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 119वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय खेलों के आयोजन पर चर्चा की। खेल मंत्री रेखा आर्या ने आयोजन और यहां के खिलाड़ियों की प्रधानमंत्री द्वारा तारीफ करने को देवभूमि के लिए गौरव का क्षण बताया है।

मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों में देशभर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है और कई नेशनल रिकॉर्ड ब्रेक करके भविष्य के लिए देश की उम्मीदें जगा दी हैं। प्रधानमंत्री ने इन खेलों में उत्तराखंड की टीम के सातवें नंबर पर रहने की तारीफ करते हुए कहा कि उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने बेहतरीन परफॉर्मेंस दी। रविवार को प्रयागराज में मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मुखारविंद से सफल आयोजन की प्रशंसा में निकले शब्द हमारे लिए सबसे बड़ा पारितोषिक है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जिस तरह राष्ट्रीय खेलों में रिकॉर्ड तोड़ने वाले खिलाड़ियों और अपने प्रदर्शन से दर्शकों को चमत्कृत कर देने वाले खिलाड़ियों के नाम उद्धत करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया, वह दिखाता है कि प्रधानमंत्री खेल और खिलाड़ियों को लेकर कितने संवेदनशील हैं। प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड को strong sporting force कहकर संबोधित किया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह मेरे लिए गौरव का विषय है कि देवभूमि की पहचान अब खेल भूमि के रूप में बन चुकी है। खास बात यह रही की मन की बात कार्यक्रम में मोदी ने लगभग 3:30 मिनट का समय सिर्फ राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को दिया, खेल मंत्री ने कहा कि इससे आयोजन को लेकर की गई हमारी दिन रात की मेहनत सार्थक हो गई।

खेल मंत्री ने प्रयागराज महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी

रेखा आर्या ने रविवार को प्रयागराज पहुंचकर त्रिवेणी घाट संगम पर महाकुंभ स्नान किया। उन्होंने गंगा तट पर राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के बाद सभी देवों का आभार जताया। इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि ऐसा दिव्य और भव्य महाकुंभ आयोजित कर सनातन संस्कृति का कीर्तिध्वज विश्व भर में लहराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार बधाई की पात्र है। रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में महाकुंभ के लिए जिस तरह की व्यवस्था की गई है वह अपने आप में उदाहरण बन गई है। उन्होंने कहा कि आगे जब धर्मनगरी हरिद्वार में महाकुंभ का आयोजन होगा, तब हमें भी प्रयागराज की व्यवस्थाओं से काफी कुछ सीखने को मिलेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!