Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेश

मा० प्रधानमंत्री का प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत माह नवंबर तक देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज मुहैया कराने हेतु आभार : नरेश बंसल (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त)

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 1 जुलाई 2020, देहरादून (जि.सू.का.)।

[box type=”shadow” ]

  • मा० प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का देश के 80 करोड़ लोगों को पॉंच माह मुफ्त अनाज मुहैया कराने हेतु आभार।
  • उत्तराखंड में 60 लाख से अधिक लोगों को नवंबर तक मिलेगा मुफ्त अनाज ।
  • 20 सूत्री कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति द्वारा अनुश्रवण एवं निगरानी की जाएगी।……… नरेश बंसल (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त)[/box]

उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) 20 सूत्री कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति, नरेश बंसल द्वारा परम श्रद्धेय माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत माह नवंबर तक देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज मुहैया कराने हेतु 90 हजार करोड़ रूपये के अतिरिक्त पैकेज दिए जाने पर आभार व्यक्त किया है। यह पैकेज पूर्व में दिए गए 1.70 करोड़ रूपये से अतिरिक्त पैकेज है। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि संकटकाल में इतने समय तक लोगों को सरकार द्वारा मुफ्त में राशन वितरित किया गया एव किया जाएगा। यह केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों ने करके दिखाया है। अब मदद सीधा जरूरत मंद तक पहुँचती है। कोई भूखा न रहे, भूखा न सोय इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने “वन नेशन वन राशन कार्ड” को जल्द ही देश में लागू करने पर खुशी जताई है तथा कहा की उत्तराखंड भी जल्दी इस योजना से जुड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कुशल नेतृत्व में इस योजना के तहत उत्तराखंड में लगभग 13 लाख परिवार के 60 लाख से ज्यादा व्यक्तियों को प्रत्येक माह अतिरिक्त 5 किलो गेहूँ अथवा चावल के साथ-साथ 1 किलो चना भी मुफ्त में वितरित किया जाएगा ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रहे। इस पर प्रत्येक माह अनुमानित 30 करोड़ व्यय किए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि उत्तराखंड में भी नागरिकों का वन नेशन वन राशन कार्ड जल्द से जल्द बनेगा ताकि आने वाले समय में नागरिकों को कोई राशन से संबंधित परेशानी नहीं हो। उन्होंने यह भी अवगत कराया गया कि उक्त अनाज वितरण का कार्य खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा तत्परता से किया जाएगा तथा 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की कार्यान्वयन जिला स्तरीय समितियों द्वारा लगातार अनुश्रवण एवं निगरानी की जाएगी ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!