Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
फिल्म-जगतमनोरंजन

प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल

दक्षिण भारतीय सिनेमा के अभिनेता प्रभास इन दिनों अपनी फिल्मों की तैयारी में जुटे हुए हैं। एक ओर अभिनेता की फिल्म सालार की रिलीज तारीख में बदलाव हो गया है तो प्रशंसकों को कल्कि 2898 एडी का भी इंतजार है। इस सबके बीच अब अभिनेता के हाथ एक और फिल्म लगी है, जिसमें वह भगवान शिव का किरदार निभाने वाले हैं। ऐसे में अब प्रभास पर्दे पर भगवान राम के बाद भगवान शिव की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रभास विष्णु मांचू के साथ फिल्म कन्नप्पा में काम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसकी पुष्टि भी मांचू ने ट्वीट करके कर दी है। दरअसल, प्रभास के फिल्म में अहम भूमिका निभाने की बात सामने आ रही थी और कहा जा रहा था कि वह भगवान शिव का किरदार निभाएंगे। अब मांचू ने इस खबर वाले एक ट्वीट पर हर हर महादेव लिखा है, जिसके बाद प्रभास से प्रशंसक काफी उत्सुक हो गए हैं।

प्रभास और मांचू फिल्म कन्नप्पा से पहले भी साथ में काम कर चुके हैं। दरअसल, प्रभास ने मांचू की 2012 में आई फिल्म डेनिकैना रेडी के लिए वॉयस कैमियो किया था, जो 1999 की मलयालम फिल्म उदयपुरम सुल्तान की रीमेक थी।
फिल्म कन्नप्पा के लिए हाल ही में पूजा की गई थी। कहा जा रहा है कि इसमें प्रभास के साथ नुपुर सैनन नजर आएंगी। यह फिल्म भक्त कन्नप्पा के जीवन पर आधारित होगी, जो भगवान शिव के भक्त थे। अब जल्द ही इसकी शूटिंग भी शुरू होगी। मुकेश सिंह की इस फिल्म को पारुचुरी गोपालकृष्ण, बुर्रा साई माधव और थोटा प्रसाद ने लिखा है। इस फिल्म का निर्माण एवा एंटरटेनमेंट और 24 फ्रेम्स फैक्ट्री के बैनर तले किया गया है।

प्रभास भगवान शिव से पहले बड़े पर्दे पर इस साल आई फिल्म आदिपुरुष में भगवान राम के किरदार में नजर आ चुके हैं।हालांकि, फिल्म में अभिनेता को अपने किरदार के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब वह फिर से अलग-अलग भगवान की भूमिका में नजर आने वाले हैं। प्रभास के फिल्म कल्कि 2898 एडी में भी भगवान विष्णु के 10वें अवतार कल्कि से प्रेरित किरदार निभाने की बात सामने आ रही है।

प्रभास प्रशांत नील की फिल्म सालार के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। पहले ये फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन पोस्ट-प्रोडक्शन का काम पूरा न होने के चलते इसकी रिलीज तारीख में बदलाव हो गया है। अब यह फिल्म नवंबर में रिलीज होगी। इसके अलावा कल्कि 2898 एडी की रिलीज 12 जनवरी को तय है, लेकिन इसके अभी कुछ हिस्से की शूटिंग बाकी है। ऐसे में इसकी रिलीज आगे बढ़ सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!