Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

देहरादून जनपद के कोविड उपचार व्यवथाओं के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया 18 – 44 आयु समूह कोविड टीकाकरण का शुभारम्भ

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 मई 2021, सोमवार, देहरादून। देहरादून जनपद के कोविड उपचार व्यवथाओं के प्रभारी और सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, एम.एस.एम.ई. तथा खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गणेश जोशी द्वारा 18 से 44 वर्ष आयु समूह को कोविड टीकाकरण हेतु गढ़ी कैंट के व्लूमिंग बर्ड स्कूल में बनाए गए केन्द्र पर उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होेंने युवाओं को कोविड टीकाकरण कर रहे चिकित्सकीय स्टाॅफ, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ टीकाकरण हेतु की गई व्यवस्था का जायजा लिया तथा टीकाकरण हेतु आए युवाओं से बातचीत भी की। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं कैंट विधायक हरबंश कपूर तथा छावनी परिषद देहरादून की सी.ई.ओ. तनु जैन भी इस दौरान उपस्थित रही।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने बताया कि उनकी सरकार वर्तमान कोविड महामारी के समय में नागरिकों को जल्द से जल्द उपचार राहत दिलाने हेतु दिन-रात काम कर रही है। एक ओर कोविड उपचार सुविधाओं का विकास किया जा रहा है तो दूसरी ओर चिकित्सकीय मानव संसाधन को प्राप्त करने का काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री लगातार स्वयं समस्त कार्यों की माॅनिटरिंग कर रहे हैं। भारत सरकार के स्तर पर हर संभव मदद का भरोसा भी मुख्यमंत्री महोदय को मिला है। तमाम व्यक्ति, संगठन एंव स्वयं सेवी संस्थाएं इस अवसर पर आगे आ कर सहयोग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा बेहद स्वागतयोग्य फैसला लेते हुए राज्य के समस्त युवाओं को (18-44वर्ष) भी मुफ्त टीकाकरण करवाया जा रहा है। देहरादून में टीकाकरण की शुरूआत करने के बाद मुख्यमंत्री हल्द्वानी में भी टीकाकरण की शुरूआत की है।
उन्होंने जनपद तथा प्रदेश के नागरिकों से भी यह अपील की कि इस संकट की घड़ी में सरकार द्वारा जारी कोविड दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन करें और अपनी बारी आने पर टीकाकरण अवश्य करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!