Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
विशेष

ऑनलाइन किया जा सकता है पोस्ट ऑफिस की विभिन्न बचत योजनाओं के प्रीमियम का भुगतान ही किया जा सकता है

आकाश ज्ञान वाटिका। लगभग सभी लोग इस बात से अवगत हैं कि पोस्ट ऑफिस यानी भारतीय डाक कई तरह की एफडी और अन्य बचत योजनाओं पर कई प्रमुख बैंकों की तुलना में अधिक ब्याज देता है। साथ ही इसकी लगभग सभी बचत योजनाओं पर निवेश पर आयकर अधिनियम की धारा 80 (सी) के तहत छूट मिलती है। यहीं कारण है कि लोग बड़े पैमाने पर पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं में निवेश करते हैं। विभाग रेकरिंग डिपॉजिट (आरडी), पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) सहित नौ तरह की बचत योजनाओं की पेशकश करता है। अब आप सोच रहे होंगे कि इन योजनाओं में निवेश के बाद आपको इंस्टॉलमेंट जमा कराने के लिए हर बार ब्रांच में जाना होगा। हालांकि, ऐसा नहीं है। आपको इन स्कीम में निवेश के लिए सिर्फ एक बार पोस्ट ऑफिस जाने की जरूरत होगी। इसके बाद हर चीज को ऑनलाइन मैनेज किया जा सकेगा। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक्स की शुरुआत के बाद ये सारी चीजें आसान हो गई हैं।

आईपीपीबी के जरिए आरडी की मासिक निवेश राशि को आप अपने आरडी अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं। यहां तक कि पीपीएफ और सुकन्या समृद्धि खातों के प्रीमियम को भी ऑनलाइन जमा कराया जा सकता है।

इन सभी योजनाओं में निवेश को ऑनलाइन कैसे मैनेज किया जा सकता है।

  • सबसे पहले अपने बैंक अकाउंट से आईपीपीबी अकाउंट में रूपये ऐड करें।
  • इसके बाद डीओपी प्रोडक्ट्स सेक्शन में जाएं। इसके बाद आप आरडी, पीपीएफ या सुकन्या समृद्धि में से किसी एक को चुन सकते हैं।
  • इसके बाद अपना आरडी अकाउंट नंबर लिखें फिर डीओपी कस्टमर आईडी दर्ज कराएं।
  • आईपीपीबी ऐप के जरिए अपनी पीपीएफ का राशि जमा करा सकते हैं। इसके लिए अपना पीपीएफ अकाउंट नंबर और उसके बाद डीओपी कस्टमर आईडी लिखें।
  • इस ऐप के जरिए सुकन्या समृद्धि खाते में भी पैसे जमा करा सकते हैं। इसके लिए अपना एसएसए अकाउंट नंबर लिखें और उसके बाद डीओपी कस्टमर आईडी दर्ज करें।
  • इसके बाद आप किस्त की अवधि और रकम लिखें।
  • भारतीय डाक के विभिन्न निवेश विकल्प में से किसी एक को चुन सकते हैं और आईपीपीबी बेसिक सेविंग अकाउंट के जरिए नियमित रूप से भुगतान कर सकते हैं।
  • आईपीपीबी सक्सेसफुल ट्रांजैक्शन की स्थिति में नोटिफाई करेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!