Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेशसामाजिक गतिविधियाँ

जनसंख्या नियंत्रण कानून के समर्थन में 31 जनवरी को देहरादून में आयोजित होगा महासम्मेलन

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। 29 जनवरी, 2020(बुधवार)। जनसंख्या नियंत्रण कानून के समर्थन में देशभर में तमाम सामाजिक संगठन आगे आ रहे हैं। उत्तराखंड में भी इस कानून के समर्थन में बड़ी संख्या में समाजसेवी संगठन लोगों को जागरूक करने के साथ खुलकर इस कानून का समर्थन कर रहे हैं। आज देहरादून के प्रेसक्लब में सम्पूर्ण भारतवर्ष में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किए जाने को लेकर [highlight]जनसंख्या समाधान फाउंडेशन[/highlight] के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र गुजर्र ने प्रेसवार्ता की।

[box type=”shadow” ]

भारत को इस्लामिक गुलामी से कोई नहीं बचा सकता। ….. रविंद्र गुर्जर

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र गुजर्र ने कहा कि वर्तमान में भारत में एक वर्ग जनसंख्या वृद्धि के बल पर भारत को गुलाम बनाना चाहता है। अगर भारत में जल्द ही चीन की तरह जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बना तो भारत को इस्लामिक गुलामी से कोई नहीं बचा सकता। जनसंख्या वृद्धि के दम पर ही हिन्दुओं को कश्मीर, बंगाल, केरल जैसे राज्यों में प्रताड़ित किया जा रहा है। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र गुजर्र ने कहा कि अगर वर्तमान सरकार ये कानून न बना पाई तो जनसंख्या विस्फोट के कारण मोदी जी के अहम लक्ष्य देश को विकसित बनाने से पिछड़ जायेगा और 1947 की तरह फिर से भारत को धर्म के आधार पर विभाजन की पीड़ा से गुजरना पड़ेगा। इसलिये हम सब को आगे आकर वर्तमान सरकार को स्वयं के अस्तित्व की रक्षा हेतु, एक कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने को मजबूर करना चाहिए।

देश गृहयुद्व को ओर जा रहा है ….. रविंद्र गुर्जर

रविंद्र गुजर्र ने कहा कि जनसंख्या विस्फोट से उत्पन्न संसाधन, सामाजिक, आर्थिक एंव पर्यावरण संकट से देश गृहयुद्ध की ओर जा रहा है। देश की आर्थिक स्थिति दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। उसका मुख्य कारण है देशभर में असीमित एवं अनियोजित तरीके से जनसंख्या का बढ़ना। यही जनसंख्या बृद्धि की विकट समस्या देश को दीमक के तरह से बर्बाद करने में तुली है। यदि जनसंख्या की बृद्धि पर शीघ्र अंकुश नहीं लगाया गया तो आने वाले समय में हमारी आर्थिक व सामाजिक स्थिति बद से बत्तर हो जायेगी। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि इससे निपटन के लिए जल्द ही जनसंख्या कानून संसद में पारित होना चाहिए ।

चीन की आर्थिक हालत आज भारत से बेहत्तर ….. रविंद्र गुर्जर

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र गुजर्र ने कहा कि अगर यह कानून नहीं बना तो देश अपने आर्थिक स्थिति से कभी उभर नहीं पायेगा और यह सही वक्त है कि इस बढ़ती जनसंख्या को रोकने में समाज का हर वर्ग अपने घरों से निकलकर आएं तभी जनसंख्या को नियंत्रण किया जा सकता है। संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने जनसंख्या नियंत्रण पर अपने पड़ोसी देश चीन का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस स्थिति से आज हिन्दुस्तान गुजर रहा है ठीक ऐसी ही पूर्व में चीन की भी थी। परंतु चीन ने सबसे पहले जनसंख्या को नियंत्रण करने का काम किया। जिसके बाद आज चीन की आर्थिक हालत हिंदुस्तान से बेहतर है।[/box]

31 जनवरी को देहरादून में होगा महासम्मेलन का आयोजन
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बताया कि उनकी संस्था देश के अलग अलग राज्यों में आम जनसभा के माध्यम से जनसंख्या बृद्धि की रोकथाम करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का काम कर रही है। इस अभियान में अब लोगों का रुझान बेहतर मिल रहा है और लोग इसे सराहनीए कदम बता रहे हैं। उन्होंने बताया कियही अभियान अब देहरादून के राजधानी से भी किया जा रहा है और इस अभियान को सफल बनाने के लिए [highlight]देहरादून के सूर्या फार्म में 31 जनवरी को बड़ा सम्मेलन[/highlight] किया जा रहा है।

दिग्गज हस्तियां 31 जनवरी को सम्मेलन में अपने विचार करेंगे प्रकट 
सम्मेलन के मुख्य अतिथि इंद्रेश जी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ होंगे। विशिष्ठ अतिथि देहरादून के प्रथम नागरिक व मेयर सुनील उनियाल गामा व कार्यक्रम के अतिथि अनिल कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष, जनसंख्या समाधान फाउंडेशन, लोकेश प्रजापति, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पिछड़ावर्ग आयोग, प्रशांत चैधरी, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता के साथ साथ जनसख्यां नियंत्रण के संयोजक श्रीमती ममता सहगल जैसी हस्तियां सम्मेलन में अपने विचार विकट करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!