Breaking News :
>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई
उत्तराखण्ड

लॉकडाउन से गरीब-बेसहारा लोगों को परेशानी हो रही, ऐसे लोगों को नगर निगम व पुलिस राहत देने में जुटी हुई है

लॉकडाउन जहां कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए एक बेहतर तरीका है। इससे बेसहारा लोगों को परेशानी भी हो रही है। ऐसे लोगों की नगर निगम व पुलिस राहत देने में जुटी हुई है।

निगम अधिकारियों के साथ महापौर अनीता ममगाईं ने निगम कार्यालय में जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री के रूप में पांच किलो आटा और पांच किलो चावल बांटा। साथ ही शहर में विभिन्न स्थानों पर दो वक्त की रोटी के लिए मोहताज हो गए विभिन्न बस्तियों में करीब साढ़े पांच सौ लोगों को बेहद सुव्यवस्थित तरीके भोजन बंटवाया गया।

बेसहारा लोगों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए नगर निगम महापौर ने उनकी हर संभव मदद का जज्बा दिखाया है। मुख्य नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने बताया यह अभियान वृहद स्तर पर शुरू हो गया है जोकि आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आह्वान किया कि सक्षम लोग गरीबों की मदद के लिए प्रशासन की और से चलाए जा रहे अभियान में हर संभव सहयोग करें।

गैस व राशन के लिए लगी लाइन 

लॉकडाउन में गैस एजेंसियों को होम डिलीवरी के सख्त आदेश दिए गए हैं। मगर, इसके बाद भी लोगों को घर पर रसोई गैस नहीं मिल पा रही है। आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए निर्धारित की गई छूट सीमा में बड़ी संख्या में लोग रसोई गैस लेने के लिए गैस एजेंसियों में भी पहुंच रहे हैं। गैस एजेंसी में गैस के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ रही है। वहीं राशन की दुकानों पर भी उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी रही। शुक्रवार को बारिश के दौरान भी लोग राशन लेने के लिए दुकानों के बाहर खड़े दिखे।

बारिश के कारण कम रही भीड़ 

डोईवाला क्षेत्र में बारिश के कारण सरकार द्वारा तीन घंटे की अतिरिक्त छूट के बावजूद भी बाजारों में फल व सब्जी की दुकानों में गुरुवार की अपेक्षा कम भीड़ दिखाई दी। जो लोग भी बाजारों में खरीदारी करने आए थे। वह अनुशासन में खरीदारी करते दिखाई दिए।

इस दौरान प्रशिक्षु आइएएस प्रभारी तहसीलदार अपूर्वा पांडेय, सीओ राकेश देवली व कोतवाल प्रदीप बिष्ट लोगों को कोरोना वायरस के खतरे से सावधान करते हुए दूरी बनाए रखने का निवेदन करते नजर आए। एक बजे के बाद सड़कों पर पुलिस ने नाकेबंदी कर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया।

जरूरतमंदों तक पहुंचाई खाद्यान्न की मदद 

रानीपोखरी थानाध्यक्ष राकेश शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नदियों के किनारे रहने वाले मजदूरों को खाद्य सामग्री के पैकेट बांटे। आगे भी मदद का आश्वासन दिया। डोईवाला कोतवाल प्रदीप बिष्ट, वरिष्ठ उपनिरीक्षक महावीर सिंह रावत ने पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष डबल सिंह भंडारी के सहयोग से केशवपुरी बस्ती में 21 लोगों को खाद्य सामग्री के पैकेट बांटे। वही सीओ राकेश देवली ने गोपाल रावल व अशोक रावल आदि के द्वारा उपलब्ध कराए गए खाने के 100 पैकेट पैकेट राहगीरों को भी बांटे। रानीपोखरी में सतीश सेमवाल, नरेश उनियाल आदि ने भी लोगों को पैकेट बांटे।

पुलिस होम डिलीवरी को तैयार

शासन प्रशासन के निर्देश के बाद कोतवाली पुलिस ने लोगों को घरों में आवश्यक सामग्री पहुंचाने के लिए योजना बना ली है। व्यापार सभा भवन को पुलिस ने राहत केंद्र बनाया है। कोतवाली के प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि भोजन के पैकेट कोतवाली परिसर से पुलिस स्वयं अपने हाथों से वितरित करेगी। सामाजिक संस्थाएं इसमें भरपूर सहयोग कर रही हैं। लॉक डाउन के दौरान वितरण के जरिए कोई सोशल डिस्टेंस को समाप्त ना करें इसलिए पुलिस ने यह व्यवस्था अपने हाथ में ली है।

14 विदेशी नागरिकों को पुलिस ने भेजा दिल्ली

वैश्विक महामारी घोषित कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विदेशी पर्यटकों को यहां से दिल्ली भेजने का कार्य जारी है। मुनिकीरेती और लक्ष्मण झूला क्षेत्र में ठहरे 14 विदेशी नागरिकों को दूतावास के जरिए दिल्ली भेजा गया।

पिछले चार दिनों से ऋषिकेश और समीपवर्ती क्षेत्र तपोवन मुनिकीरेती लक्ष्मणझूला में ठहरे विदेशी पर्यटकों को उनके दूतावास के जरिए दिल्ली पहुंचाया जा रहा है। गुरुवार को 41 पर्यटक दिल्ली भेजे गए थे। दूतावास के द्वारा जारी प्रपत्र के आधार पर 14 विदेशी पर्यटकों को यहां से भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक तपोवन के एक टूर एंड ट्रेवल्स के यहां से मिनी बस बुक करा कर इसमें इन पर्यटकों को भेजा गया। जिनमें 12 जापानी और दो अमेरिकन नागरिक हैं। यहां से रवानगी के बाद इन्हें दिल्ली सीमा पर पुलिस के द्वारा रोका गया। इनके द्वारा सभी प्रपत्र दिखाए जाने के बाद इन सभी विदेशियों को उनके दूतावास पहुंचाया गया। लक्ष्मण झूला के थानाध्यक्ष आरएस कठैत ने बताया कि क्षेत्र से पांच विदेशी पर्यटक भेजे गए हैं। शेष अन्य क्षेत्र के हैं।

गुजरात को रोडवेज ने नौ बसें भेजीं 

हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र से गुजरात के करीब डेढ़ हजार लोगों को घर पहुंचाने के लिए ऋषिकेश रोडवेज डिपो से भी नौ बसें भेजी गई। परिवहन निगम के एजीएम पीके भारती ने बताया कि प्रदेश सरकार ने अन्य प्रांतों के श्रमिकों और कर्मचारियों को उनके प्रदेश तक पहुंचाने के लिए बसें उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए थे। हरिद्वार सिडकुल में काम करने वाले गुजरात के पंद्रह सौ श्रमिकों को गुजरात भेजा जाना था। ऋषिकेश डिपो से तीन वोल्वो और छह सामान्य बसें हरिद्वार के लिए रवाना की गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!