Breaking News :
>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत
राजनैतिक-गतिविधियाँ

दून में पीएनजी से पकेगा खाना, पीएम मोदी ने किया परियोजना का शिलान्यास

देहरादून। एक साल के भीतर दून में पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) से घरों में खाना पकने लगेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से परियोजना का शिलान्यास किया।

परियोजना के निर्माण के बाद दून शहर समेत जिले के आसपास के विभिन्न क्षेत्रों की करीब 17 लाख से अधिक की आबादी को इसका लाभ मिलेगा। परियोजना का निर्माण गेल गैस लिमिटेड कंपनी कर रही है।

भारतीय पेट्रोलियम संस्थान में आयोजित कार्यक्रम स्थल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक गैस के उपयोग से प्रदूषण भी कम होगा और इससे देश वर्ष 2030 तक के उस लक्ष्य को भी हासिल कर पाएगा, जिसमें 2.5 से 03 बिलियन टन तक कार्बन डाईऑक्साइड का उत्सर्जन कम किया जाना है।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक गैस के प्रयोग की तरफ देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2014 तक 66 जिले ही सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) से जुड़े थे, जबकि आज यह संख्या 174 को पार कर गई है। निकट भविष्य में ही यह आंकड़ा 400 जिलों को पार कर जाएगा।

इससे पहले कार्यक्रम को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस समय वाहनों की संख्या 32 लाख पार कर गई है। पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से जरूरी है कि सीएनजी वाले वाहनों को बढ़ावा दिया जाएगा।

सीजीडी परियोजना के माध्यम से यह संभव हो पाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय वस्त्र एवं कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा, हरिद्वार क्षेत्र के सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, टिहरी सांसद राज्य लक्ष्मी शाह, भारतीय पेट्रोलियम संस्थान के निदेशक डॉ. अंजन रे आदि उपस्थित रहे।

इस तरह घरों में पहुंचेगी गैस

पीएनजी पाइपों के सहारे से घरों में पहुंचेगी और प्रति कनेक्शन एक मीटर भी लगाया जाएगा। ताकि खपत का हिसाब लग पाए। पीएनजी के बाद लोगों को एलपीजी सिलेंडर के लिए लाइन में लगने या गैस का अनावश्यक इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा। घरेलू प्रयोग के अलावा पीएनजी का लाभ विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी उठा सकेंगे।

दून के इन क्षेत्रों को भी मिलेगा लाभ

ऋषिकेश, डोईवाला, विकासनगर, कालसी, चकराता, त्यूणी में भी पीएनजी का लाभ मिल सकेगा।

सीएनजी के बनेंगे 50 स्टेशन

सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) परियोजना के तहत वाहनों में सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) के प्रयोग के लिए दून में 50 स्टेशनों की स्थापना भी की जाएगी।

परियोजना पर एक नजर

-परियोजना की कुल लागत करीब 2274 करोड़ रुपये है।

-यह पूंजी निवेश करीब 25 वर्षों तक के लिए रहेगा।

-परियोजना में 900 इंच किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जाएंगी।

-दून में गैस की सप्लाई गेल के दादरी-भवाना-नागल के मुख्य स्रोत से की जाएगी। हालांकि दून की लाइन हरिद्वार से कनेक्ट होगी, यहां पहले से काम चल रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!