Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड की पांच सीटों के लिए कल होगा मतदान, इतने प्रत्‍याशी का भाग्‍य होगा ईवीएम में कैद

देहरादून। उत्तराखंड की सभी पांचों सीटों पौड़ी गढ़वाल, टिहरी, हरिद्वार, अल्मोड़ा और नैनीताल पर पहले चरण में आगामी 11 अप्रैल को मतदान होगा। सभी सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच ही मुख्य मुकाबले की संभावना है। हालांकि हरिद्वार व नैनीताल सीटों पर बसपा मुकाबले का तीसरा कोण बनने की कोशिश कर रही है। 78,56,268 मतदाता पांच सीटों पर 52 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।

निर्वाचन आयोग ने 17वीं लोकसभा के लिए प्रदेश में 11 अप्रैल को होने वाले मतदान की पूरी तैयारी कर ली है। निर्वाचन आयोग ने प्रदेश की पांचों सीटों पर 112380 सरकारी कर्मचारी, पुलिस, सुरक्षाबल और होमगाडर्स तैनात किए गए हैं। प्रदेश के 11229 मतदान केंद्रों के लिए 1766 पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी हैं। शेष 9463 मतदान केंद्रों के लिए बुधवार सुबह पोलिंग पार्टियां रवाना हो जाएंगी। प्रदेश की नेपाल से 10 जगह लगी अंतरराष्‍ट्रीय और उत्तर प्रदेश व हिमाचल से 85 जगह लगी अंतरराज्‍यीय सीमाओं को सील कर दिया गया है। यहां सीसी कैमरों के जरिये निगरानी की जा रही है। पुलिस और अर्द्धसैनिक बल इन सीमाओं पर सघन जांच अभियान चला रहे हैं। दो हेलीकॉप्टर भी वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर रखे गए हैं।

राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या और पुलिस महानिरीक्षक दीपम सेठ ने पत्रकारों से बातचीत में चुनाव को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुनावों में प्रदेश की पांच सीटों पर कुल 78,56,268 मतदाता 52 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान कराने के लिए पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी मिलाकर कुल 67380 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इनमें सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट के साथ ही पीठासीन व मतदान अधिकारी शामिल हैं।

हर बूथ पर दिव्यांग मतदाताओं को लाने के लिए रैंप, पेयजल व्यवस्था, बिजली, फर्नीचर, वेटिंग रूम व शौचालयों की व्यवस्था की गई है। पोलिंग पार्टियों को फस्र्ट एड बॉक्स भी दिए गए हैं। पोलिंग पार्टियों व मतदान सामग्री को लाने-ले जाने के लिए 8015 वाहनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रदेश की सभी पांच सीटों को 237 जोन व 1371 सेक्टर में बांटा गया है। कुल 11229 बूथ में 697 बूथ अति संवेदनशील और 656 बूथ संवेदनशील घोषित किए गए हैं। 1180 बूथों की वेबकॉस्टिंग की जाएगी और 519 में सीसी कैमरे लगाए जाएंगे।

 उत्‍तराखंड: पांच संसदीय सीट

  • कुल मतदाता:  78,56,268
  • कुल प्रत्‍याशी: 52 प्रत्याशी मैदान में
  • कुल मतदान केंद्र: 11229
  • कुल सरकारी कर्मचारी: 112380

टिहरी गढ़वाल सीट

  • कुल मतदाता: 1493524
  • पुरुष: 775603
  • महिला: 705533
  • सर्विस वोटर: 12329
  • अन्‍य: 59
  • कुल उम्‍मीदवार: 15
  • मुकाबला: प्रीतम सिंह (कांग्रेस) व माला राज्‍य लक्ष्‍मी (भाजपा)।

पौड़ी गढ़वाल सीट

  • कुल मतदाता: 1355776
  • पुरुष: 674632
  • महिला: 646688
  • सर्विस वोटर: 34433
  • अन्‍य: 23
  • कुल उम्‍मीदवार-09
  • मुकाबला:  मनीष खंडूड़ी (कांग्रेस) व तीरथ सिंह रावत (भाजपा)

हरिद्वार सीट

  • कुल मतदाता: 1840732
  • पुरुष: 980525
  • महिला: 854868
  • सर्विस वोटर: 5203
  • अन्‍य: 136
  • कुल उम्‍मीदवार: 15
  • मुकाबला: रमेश पोखरियाल निशंक (भाजपा), अंबरीश कुमार (कांग्रेस) और अंतरिक्ष सैनी  (बसपा)

नैनीताल सीट

  • कुल मतदाता: 1828433
  • पुरुष: 956206
  • महिला: 862031
  • सर्विस वोटर: 10162
  • अन्‍य: 34
  • कुल उम्‍मीदवार: 07
  • मुकाबला:  अजय भट्ट (भाजपा),  हरीश रावत (कांग्रेस) और नवनीत अग्रवाल (बसपा)।

अल्‍मोड़ा सीट

  • कुल मतदाता: 1337803
  • पुरुष: 666978
  • महिला: 642100
  • सर्विस वोटर: 28718
  • अन्‍य: 7
  • कुल उम्‍मीदवार: 06
  • मुकाबला: अजय टम्‍टा (भाजपा) व  प्रदीप टम्टा (कांग्रेस)।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!