Breaking News :
>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

प्रापर्टी डीलर मनीष की हत्या पर राजनीति तेज, अखिलेश यादव पहुँचे मनीष गुप्ता के परिजनों से मिलने

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 सितम्बर 2021, गुरुवार, कानपुर। कानपुर निवासी प्रापर्टी डीलर मनीष गुप्ता का गोरखपुर में हत्या के मामले में सियासत तेज हो गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ के गुरुवार को कानपुर दौरे पर रवाना होने से पहले ही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव कानपुर के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो मनीष के आवास पर पहुंच गए। उनका मनीष गुप्ता की पत्नी तथा परिवार के अन्य लोगों से मिलने का कार्यक्रम है।

सीएम योगी आदित्यनाथ का कानपुर दौरे पर दिन में करीब दो बजे मनीष गुप्ता की पत्नी तथा परिवार के अन्य लोगों से भेंट करने के बाद उनको सांत्वना देने का कार्यक्रम पहले से ही तय था। इसी बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ से सड़क मार्ग से कानपुर निकलकर वहां पर पहुंच गए। उनको मनीष गुप्ता की पत्नी से भेंट करने के साथ उनको तथा परिवार के अन्य लोगों को सांत्वना देने की बात कही जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आने से पहले पुलिस स्वजन को सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलवाने ले जाने की तैयारी में जुटी पर सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी, सुरेंद्र मोहन अग्रवाल सहित तमाम सपा कार्यकर्ताओं के विरोध के कारण उन्हेंं नहीं ले जा सकी। सपाइयों की पुलिस से झड़प भी हुई। सपा नेता सम्राट यादव का आरोप है कि मृतक की पत्नी व अन्य स्वजन को दवा दिलवाने के बहाने पुलिस ले जा रही थी। इसका विरोध किया

गोरखपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में रिपोर्ट आ गई है। जिसमें पता चला है कि प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता की पीट-पीटकर हुई हत्या। लगभग पूरे शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले। कोहनी, सिर और मांसपेशियों में गहरी चोट लगी। इसके बाद मनीष की पत्नी मुख्यमंत्री से भेंट करने तथा इस केस की एसआईटी जांच का आश्वासन मिलने के बाद वह मनीष की अंत्येष्टि के लिए राजी हुई हैं।

गौरतलब है कि गोरखपुर के एक होटल में 27 सितंबर की देर रात पुलिस की दबिश के दौरान कानपुर के प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता की संदिग्ध मौत का सच सामने आ गया है। मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी ने आरोप लगाया कि डीएम-एसएसपी ने उन्हेंं एफआईआर कराने से रोका। एफआईआर तभी दर्ज हुई, जब सीएम योगी आदित्यनाथ ने हस्तक्षेप किया। पुलिस ने 29 सितंबर को तीन पुलिसवालों के खिलाफ नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!