Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा को लेकर जारी है सियासी घमासान

मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 अप्रैल 2022, सोमवार, मुम्बई।महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर विवाद को सुलझाने के लिए राज्‍य के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस खास बैठक में होंगे मनसे प्रमुख राज ठाकरे को भी आमंत्रित किया गया था। मनसे नेता संदीप देशपांडे से मिली ताजा जानकारी के अनुसार राज ठाकरे ने इस बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है। गौरतलब है कि राज ठाकरे ने महाराष्ट्र की सभी मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए 3 मई तक का समय दिया गया है। यदि समय रहते लाउडस्‍पीकर नहीं हटाये गए तो वे मस्जिदों के बाहर लाउडस्‍पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। ऐसे में इस बैठक के हंगामेदार होने की पूरी आशंका है। बता दें कि भाजपा विधायक हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले राणा दंपत्ति का मुद्दा भी उठाएंगे।

अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत कौर राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा के बाद जेल में डाल दिया गया था। यह बात उद्धव ठाकरे को पसंद नहीं आई। पहले तो शिवसैनिकों ने हंगामा किया, धमकाया, फिर पुलिस ने गिरफ्तार कर देशद्रोह की धारा लगा दी। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है और जमानत याचिका पर 29 अप्रैल को सुनवाई होगी। पूरी घटना के बाद सोशल मीडिया पर उद्धव ठाकरे को ट्रोल किया जा रहा है। यूजर्स का कहना है कि बालासाहेब के राज्य में हनुमान चालीसा करने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जा रहा है।

विदित रहे कि नवनीत राणा और रवि राणा पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया गया है। नवनीत राणा को बायकला जेल में रखा गया है, जबकि उनके पति रवि राणा को तलोजा जेल भेजा गया है। राणा दंपति के खिलाफ 23 अप्रैल को FIR हुई थी । उन पर आरोप है नवनीत के समर्थकों ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर के बाहर हंगामा करने की कोशिश की थी। इस पूरे मामले को लेकर अब भाजपा खुल कर मैदान में उतर आई है। मुंबई भाजपा का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली पहुँचेगा और नॉर्थ ब्लॉक में गृह सचिव अजय कुमार भल्ला से मिलेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!