Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

राजनीतिक दलों ने नेताओं को दूसरे जिले की विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी प्रत्याशियों को जीत दिलाने की सौंपी अहम जिम्मेदारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 फरवरी 2022, शनिवार, गौतमबुद्ध नगर। गौतमबुद्ध नगर के नेताओं को राजनीतिक दलों ने दूसरे जिले की विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी प्रत्याशियों को जीत दिलाने की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। सांसद डा. महेश शर्मा को अयोध्या की जिम्मेदारी दी गई है। खासकर उन्हें ब्राह्मण बहुल क्षेत्र में लगाया गया है। वह पिछले कई दिनों से अयोध्या के विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी प्रत्याशियों की जीत दिलाने के लिए पसीना बहा रहे हैं। दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर को हरदोई जिले में लगाया गया है।

गौतमबुद्ध नगर में पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान हो चुका है। यहां के बड़े नेताओं को अब पार्टियों ने दूसरे जिलों में प्रचार कार्य के लिए भेजा है। शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मिल्कीपुर और रूदौली विधान सभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री व गौतमबुद्ध नगर के सांसद डा.महेश शर्मा भी मंच पर मौजूद रहे। दादरी निवासी अभिषेक शर्मा भी उनके साथ रहे।

महेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा को उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत मिलने जा रहा है। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने हरदोई की बिलग्राम विधान सभा के बरौना, दारापुर आदि गांवों में जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी आशीष सिंह उर्फ आशु के लिए वोट मांगे।

जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र नागर, नोएडा से कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक, उनके पति अनिल यादव, विधान परिषद सदस्य राकेश यादव, भाजपा नेता सुभाष भाटी, सपा नेता फकीरचंद नागर, पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी, पूर्व जिला पंचायत चेयरमैन वीरेंद्र डाढ़ा समेत लगभग एक दर्जन नेताओं को दूसरे जिलों में पार्टी प्रत्याशियों के लिए कार्य करने के लिए लगाया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!