Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
क्राइम

पुलिस ने सुलझाई दूधली के जंगल से युवक का शव मिलने की गुत्थी, चचेरा भाई गिरफ्तार

जगंल में शराब पीने के दौरान हुआ था झगड़ा

मृतक का चचेरा भाई ही निकला हत्यारा, पत्थरों से वार कर की थी युवक की निर्मम हत्या

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 जनवरी 2022, बुधवार, देहरादून। पुलिस ने दूधली के जंगल से युवक का शव मिलने की गुत्थी को 24 घण्टे के अंदर सुलझा कर हत्यारे चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया। दून पुलिस ने युवक की हत्या करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि मृतक का चचेरा भाई ही हत्यारा निकला।

जानिए पूरा मामला :

बीते सोमवार 22 जनवरी को थाना क्लेमेन्टाउन को वन विभाग के कर्मियों द्वारा टेलीफोन के माध्यम से सूचना दी गई कि दूधली चौकी के सामने जंगल के अन्दर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा था, जिसे उसके परिजन घर ले गए। मृतक के विषय में जानकारी करने पर मृतक की पहचान अमित कुमार निवासी दूधली के रूप में हुई। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर घटना के सम्बन्ध में जानकारी ली गई तथा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा कि कार्यवाही कर पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा गया। युवक के चेहरे व सर पर आई चोटों को देखकर परिजनों तथा स्थानीय व्यक्तियों ने किसी जंगली जानवर के हमले में अमित उपरोक्त की मृत्यू होने की आशंका जताई गई, परन्तु मृतक की चोटों से उक्त घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही थी।

घटना की संदिग्धता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष क्लेमेन्टाउन को घटना की विस्तृत जांच कर सत्यता का पता लगाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जिस पर घटना की विस्तृत जांच हेतु पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तो किसी जानवर द्वारा हमला किये जाने के सम्बन्ध में कोई साक्ष्य मौके से प्राप्त नहीं हुए। परिजनों व आस-पास के लोगो से पूछताछ में घटना के दिन मृतक का उसके तीन अन्य दोस्तों 1-राजेंद्र उर्फ़ राजन, 2-सुनील, 3- मुकेश, जो मृतक का चचेरा भाई है के साथ दिन के समय दूधली स्थित जंगल की तरफ जाना तथा रात्रि में उसके साथ गये अन्य लोगों का वापस अपने घरों में आना ज्ञात हुआ। घटना के सम्बन्ध में मृतक की बहन श्रीमती दीपा देवी द्वारा अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध उसके भाई की हत्या किये जाने के सम्बन्ध में थाना क्लेमेन्टाउन पर प्रार्थना पत्र दिया गया। जिस पर थाना क्लेमेन्टाउन में मु.अ.सं.: 02/24 धारा : 302 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियोग की विवेचना के दौरान मृतक के साथ गये उसके तीनों दोस्तों को चौकी दूधली पर बुलाकर पुलिस द्वारा अलग-अलग पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान मृतक के चचेरे भाई मुकेश कुमार की बातों पर संदिग्धता प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने चचेरे भाई अमित कुमार की हत्या करना स्वीकार किया गया। जिसे मौके से गिरफ्तार करते हुए उसकी निशानदेही पर घटनास्थल के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया आलाक़त्ल पत्थर व घटनास्थल से कुछ दूर खून लगे लोअर और चप्पलों को बरामद किया गया।

मृतक के परिजनों द्वारा घटना में जंगली जानवर के हमले की आशंका जताई गई थी परंतु प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा घटना के हर पहलू की विस्तृत जांच की गई, जिससे घटना में शामिल अभियुक्त को गिरफ्तार कर घटना का त्वरित खुलासा किया गया : एसएसपी देहरादून

विवरण पूछताछ :

पूछताछ में अभियुक्त मुकेश कुमार द्वारा बताया गया कि वह कारपेंटर का कार्य करता है, दिनांक: 21-01-24 को मृतक अमित अपने 02 अन्य दोस्तों राजन और सुनील के साथ जंगल में पार्टी करने गया था, दोपहर बाद सुनील ने उसे फोन कर जगल में बुलाया, जहां उन चारों ने एक साथ बैठकर शराब पी, शाम के समय करीब 05 बजे राजेन्द्र अपने घर चला गया तथा उसके कुछ देर बाद ही सुनील भी मौके से अपने घर को चला गया। इस बीच मृतक अमित के मोबाइल पर किसी का फोन आया तथा अमित द्वारा अभियुक्त मुकेश पर उक्त व्यक्ति से बात करने के लिये जोर देने लगा। जिस पर उन दोनो आपस में विवाद हो गया तथा मृतक अमित के अभियुक्त मुकेश से गाली गलौच करने पर अभियुक्त मुकेश द्वारा मृतक अमित को नीचे गिराते हुए पास पड़े एक बड़े पत्थर से उसके सर पर 03-04 वार कर उसकी हत्या कर दी तथ मौके पर पडी शराब की बोतल को फोड़कर उसके कांच से मृतक के चेहरे व सर के पिछले हिस्से में गहरे घाव बना दिये, जिससे कि किसी जानवर के हमले से अमित की मृत्यू होना दर्शाया जा सके। उसके पश्चात अभियुक्त द्वारा अपने खून लगे हुए लोअर तथा चप्पलों को पकडे जाने के डर से घटना स्थल थोडी दूरी पर ही छिपा दिया तथा वापस अपने घर आकर सो गया। सुबह जब मृतक के परिजनों द्वारा उसकी लाश जंगल में पडी होने की सूचना मिली तो अभियुक्त भी परिजनो तथा गांव वालों के साथ मौके पर गया तथा लोगों से अत्यधिक जोर देकर अमित की मृत्यू जंगली जानवर के हमले से होने की बात कहने लगा।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :

मुकेश पुत्र स्वर्गीय जयप्रकाश निवासी ग्राम दूधली थाना क्लेमेंट टाउन, उम्र 47 वर्ष

बरामदगी का विवरण :

1. घटना में प्रयुक्त पत्थर 2. मृतक के खून से सने कपड़े

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!