Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

मई से शुरू होने वाली चार धाम यात्रा के लिए उत्तराखंड पुलिस ने बनाई योजना

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 मार्च 2021, शनिवार, देहरादून। चारधाम यात्रा के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंचते हैं। कई बार सही जानकारी न होने के कारण श्रद्धालु इधर-उधर भटक जाते हैं। इसके अलावा श्रद्धालुओं व पुलिसकर्मियों के बीच नोकझोंक के मामले भी सामने आते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए डीआइजी गढ़वाल रेंज नीरू गर्ग ने पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है, जिसके तहत पुलिस कर्मियों को व्यवहारिकता का पाठ पढ़ाया जाएगा। साथ ही यात्रा रूट की विस्तार से जानकारी भी दी जाएगी। मई से शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालु अब इधर-उधर नहीं भटकेंगे। इस बार पुलिस न सिर्फ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेगी, बल्कि यात्रियों के लिए गाइड का काम भी करेगी। इसके लिए गढ़वाल रेंज की ओर से जल्द पुलिस कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

डीआइजी गढ़वाल रेंज नीरू गर्ग ने बताया कि जल्द ही चारधाम यात्रा संबंधी एक बुकलेट तैयार की जा रही है, जिसमें चारों धामों के साथ-साथ परिक्षेत्र के अंतर्गत आते धार्मिक स्थलों की जानकारी होगी। यह बुकलेट चारधाम यात्रा रूट पर तैनात पुलिसकर्मियों को दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यात्रा रूट पर डेंजर जोन चिह्नित किए जा रहे हैं। इन स्थानों पर पुलिस बल तैनात कर अन्य संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए सुरक्षात्मक उपाय के साथ पैराफिट व चेतावनी बोर्ड लगवाएं जाएंगे।

विदित रहे कि 10 मई से यात्रा शुरू हो जाएगी। 10 मई को श्री हेमकुंड साहिब के कपाट, 14 मई को गंगोत्री व यमनोत्री, 17 मई को केदारनाथ और 18 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हुई है। वर्ष 2020 के दौरान कोरोना संक्रमण अधिक होने के कारण यात्रा प्रभावित हुई, जिसके कारण इस बार अधिक श्रद्धालुओं के यात्रा पर आने की उम्मीद है। यही कारण है कि पुलिस प्रशासन यात्रा को सकुशल कराने के लिए अभी से जुट गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!