Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मास्क पहने बगैर घूमने वाले लोगों का पुलिस ने किया चालान

 आकाश ज्ञान वाटिका, 17 जुलाई 2020, शुक्रवार।  मास्क पहने बगैर घूमने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। गुरुवार को शहर व ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस ने 1828 लोगों के चालान किए। उनसे 1,82,800 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। वहीं, रायपुर थाना क्षेत्र से एक युवती लापता हो गई है। पुलिस ने युवती की मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। एसओ अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि डालनवाला में रहने वाली एक युवती बुधवार को घर से किसी काम के लिए गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।

खुखरी के साथ दो आरोपित गिरफ्तार

  • डालनवाला कोतवाली पुलिस ने खुखरी के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार देर रात आर्यनगर में दो युवक घूम रहे थे। युवकों की हरकतें संदिग्ध लगने पर तलाशी ली गई तो उनके पास एक खुखरी और एक चाकू बरामद हुआ। आरोपितों की पहचान सोनू और निखिल के रूप में हुई है।

26 भवन स्वामियों के काटे चालान

  • देहरादून में डेंगू के विरुद्ध अभियान के तहत नगर निगम की टीमों ने गुरुवार को दस वार्डो में करीब 1200 भवनों की जांच की। जल-जमाव व गंदगी पर 26 भवनों के स्वामियों के चालान काटकर साढ़े 16 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
  • गुरुवार को एमकेपी, तिलक रोड, शिवाजी मार्ग, इंद्रेश नगर, धामावाला, झंडा मोहल्ला, डालनवाला उत्तर, डालनवाला पूरब, डालनवाला दक्षिण व खुडबुड़ा क्षेत्र में निगम टीमों ने आवासीय, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, शासकीय कार्यालयों के परिसरों का निरीक्षण किया। निगम टीम द्वारा क्षेत्रीय जनता को डेंगू के संबंध में जानकारी दी गई और बचाव के उपाए बताए गए। जहां जल एकत्र पाया गया उन स्थानों पर दवा का छिड़काव कराकर फागिंग कराई गई। नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने शहरवासियों से अनुरोध किया है कि घरों के आसपास पानी एकत्र ना होने दें। इसके अलावा घरों में रखे गमले, कूलर आदि की समय-समय पर सफाई करते रहें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!