Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यटन

टिहरी झील में एडवेंचर स्पोर्ट्स की बढ़ती गतिविधियों और पर्यटकों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 मार्च 2021, शनिवार, देहरादून। टिहरी झील में एडवेंचर स्पोर्ट्स की बढ़ती गतिविधियों और पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस यहां सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने जा रही है। इसके तहत झील में जल्द ही एक हाई स्पीड मोटर बोट तैनात की जाएगी। यह बोट राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की ओर से खरीदी जा रही है। झील में कोई भी घटना होने पर इस मोटर बोट से तेजी से राहत और बचाव कार्य किया जाएगा।

40 वर्ग किलोमीटर दायरे में फैली टिहरी झील में अभी राहत और बचाव कार्य के लिए राफ्ट या क्याक का सहारा लिया जाता है। इससे प्रभावितों तक उतनी तेजी से मदद नहीं पहुंच पाती। उस पर झील की लोकप्रियता बढ़ऩे से यहां पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से झील में हाईटेक संसाधनों की जरूरत महसूस की जाने लगी है। इसे देखते हुए ही एसडीआरएफ ने हाईस्पीड मोटर बोट खरीदने का निर्णय लिया है। आपदा और रेस्क्यू के मद्देनजर एसडीआरएफ ने एक टीम भी टिहरी झील के लिए गठित कर दी है।

उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार का कहना है कि उत्तराखंड में जल पुलिस का बड़ा महत्व है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु नदियों में स्नान करने के लिए आते हैं। सभी जगहों पर नदियों में डूबने की घटनाएं व दुर्घटनाएं होती रहती हैं। रेस्क्यू को और बेहतर बनाने के लिए हाईस्पीड मोटर बोट खरीदी जा रही है, जिसे टिहरी झील में लगाया जाएगा।

उप महानिरीक्षक (डीआइजी) एसडीआरएफ रिधिम अग्रवाल ने बताया कि हाईस्पीड मोटर बोट मुंबई की एक निजी कंपनी से खरीदी जा रही है। खरीद की सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। उम्मीद है कि 31 मार्च तक खरीद पूरी हो जाएगी और मोटर बोट को टिहरी झील में उतार दिया जाएगा। हाईस्पीड मोटर बोट में 70 हॉर्स पावर का डबल इंजन होगा। इसके अलावा दो रेस्क्यू मोटर बोट भी खरीदी जा रही हैं। मध्य प्रदेश की एक निजी कंपनी से खरीदी जा रहीं दोनों रेस्क्यू मोटर बोट को हरिद्वार में हर की पैड़ी में तैनात किया जाएगा।

नदियों में श्रद्धालुओं के डूबने की घटनाओं को देखते हुए रुद्रप्रयाग, देवप्रयाग और ऋषिकेश के शिवपुरी व त्रिवेणी घाट में जल पुलिस तैनात कर दी गई है। पीएसी की दो बाढ़ राहत कंपनियों का गठन भी किया गया है, जो राहत कार्य में जुटेंगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!