Breaking News :
>>इन लोगों को ज्यादा कुट्टू का आटा खाना पड़ सकता है भारी, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी>>चारधाम यात्रा 2026 के लिए 7.19 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण>>‘धुरंधर 2’ का गाना ‘फिर से’ हुआ रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज ने किया फैंस को भावुक>>धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ>>सीएम धामी ने किया सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित पंचांग कैलेंडर का विमोचन>>मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि >>कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा>>लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने >>स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द>>पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, नई कहानी ने बढ़ाई उत्सुकता>>चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सीएम धामी से की मुलाकात, सड़कों की स्वीकृति पर जताया आभार>>मंत्री रेखा आर्या ने किया 110 शिकायतों का मौके पर निस्तारण>>राजस्व वसूली, गैस वितरण, अतिक्रमण और एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश>>रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत>>मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य ब्रॉडबैण्ड समिति की 9वीं बैठक
उत्तराखण्ड

एटीएम में लूट के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली

रुड़की: रुड़की में बीएसएम चौक पर स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में हुई 25 लाख की रकम लूट की घटना में शामिल बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लोगी लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गौरतलब है कि सात अप्रैल को बदमाशों ने एटीएम में रुपये भरने के दौरान गार्ड को घायल कर सिक्योर वेल्यू कंपनी के कर्मियों से 25 लाख रुपये लूट लिए थे। गुरुवार की रात को पुलिस ने लूट के मामले में मिंटू उर्फ राजेंद्र वर्मा को गिरफ्तार किया था। इसके कब्जे से लूट की रकम भी मिली थी। इसने बताया था कि घटना में उसके साथ सुखवेंद्र उर्फ मोनी लेबर कालोनी धुस मोहल्ला लुधियाना पंजाब निवासी भी था।

साथ ही जानकारी दी कि मोनी शुक्रवार की सुबह बाइक पर कलियर जाएगा। इस सूचना पर गंगनहर ओर मंगलोर कोतवाली के इंसेप्क्टर ने घेराबंदी की। इस बार सुबह गंगनहर पुलिस ने रहीमपुर फाटक के पास घेराबंदी कर ली। इसी दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल से आ रहे हैं एक बदमाश को रोकने की कोशिश की तो वह पुलिस को चकमा देकर खेतों के रास्ते से भागने लगा।

इस पर पुलिस ने उसका पीछा किया तो खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। इसके बाद पुलिस ने भी फायरिंग करते हुए बदमाश को पकड़ लिया। इस दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी।पकड़ा गया बदमाश सुखवेंद्र उर्फ मोनी लुधियाना पंजाब की कोचंद्र कालोनी का रहने वाला है।

घायल बदमाश को रुड़की सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया। यहाँ से उसे हरिद्वार अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही एसपी देहात मणिकांत मिश्रा समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची थी।

पुलिस ने मोनी के कब्जे से लूट में प्रयुक्त पिस्टल, सिल्वर कलर की बाइक, 50 हजार रुपये और काला बैग बरामद किया। पुलिस के मुताबिक मोनी ने 2011 में पंजाब का एक बैंक लूटा था। इसके बाद इस पर 2 लाख का इनाम रखा गया था। उसे पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके कुछ दिन बाद वह फरार हो गया था। तब से मोनी फरार चल रहा है। पंजाब पुलिस ने उसे मफरुर घोषित किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!