Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

ऋषिकेश में खुलेआम दादागिरी दिखा हवाई फायरिंग करने वाले पुलिस की गिरफ्त में

जानलेवा हमला कर फरार हुए 4 अभियुक्तों को दून पुलिस ने 12 घंटे के अन्दर किया गिरफ्तार

एक देसी पिस्टल कारतूस, 2 हॉकी स्टिक व कार बरामद

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 21 अक्टूबर 2023, ऋषिकेश। ऋषिकेश में खुलेआम दादागिरी दिखा हवाई फायरिंग करने वाले दबंगों को पुलिस ने 12 घन्टे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। दबंगों को ऋषिकेश-श्रीनगर मार्ग पर पकड़ा गया। गिरफ्तार 4 अभियुक्तों के पास से एक देसी पिस्टल कारतूस, 2 हॉकी स्टिक व कार भी बरामद की गई। वॉयरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि शुक्रवार की रात दबंगों ने भरे बाजार में हाकी से भी पिटाई की। और हवाई फायर कर दहशत फैलाई। दबंग खुलेआम गाली देते हुए कार में बैठकर निकल गए।

थूकने के विवाद में हुआ झगड़ा, हवाई फायरिंग व हॉकी लहराने से बाजार में मची दहशत

ऐसे हुई वारदात

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात को कोतवाली ऋषिकेश में वादी दीपक जायसवाल पुत्र विजय जायसवाल निवासी चंद्रेश्वर नगर गली नंबर 18, वार्ड नंबर 2, ऋषिकेश के द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई वह रात्रि में मण्डी से सब्जी खरीदकर अपने घर की ओर जा रहे थे।

इसी बीच, चन्द्रभागा पुल के पास एक कार की पिछली सीट पर बैठे एक व्यक्ति द्वारा शीशा खोलकर बाहर की ओर बिना देखे ही थूक दिया जो उनके ऊपर गिरा। इस पर व्यक्ति को टोकने पर उसके द्वारा वादी के साथ गाली-गलौच की गई तथा गाडी मे बैठे अन्य लोगों द्वारा हॉकी, लोहे की रॉड तथा बन्दूक से उसके ऊपर हमला कर दिया। जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर पिस्टल से फायर करते हुए मौके से भाग गए।

वादी द्वारा दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा अपराध संख्या 535/23 धारा 307 504 आईपीसी अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश को तत्काल घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कडे निर्देश दिये गये। जिस पर तत्काल ऋषिकेश क्षेत्र अंतर्गत शहर में आने जाने वाले मार्गों पर गाड़ी के नंबर को फ्लैश करते हुए चेकिंग अभियान चलाया गया ।

घटना में सफेद रंग की वाक्सवैगन पोलो कार रजिस्ट्रेशन नंबर AS 01DB 1317 का उपयोग किया गया था। कार के श्रीनगर गढवाल मार्ग की ओर जाने की जानकारी मिली। जिस पर तत्काल एक टीम को श्रीनगर गढ़वाल मार्ग पर रवाना करते हुए उक्त वाहन सवार चारों व्यक्तियों समरजीत तेवतिया, हिमांशु, दिलीप भुरान व रियांश ढाका को तीन धारा टिहरी गढ़वाल के पास से गिरफ्तार किया गया।

झगडे में प्रयोग की गई 2 हॉकी स्टिक, 1 स्टम्प भी बरामद किया गया। अभियुक्त समरजीत ने फायरिंग की थी। घटना में फायरिंग करने के बाद पिस्टल और कारतूस को चंद्रभागा पुल से 200 मीटर आगे एक कूड़ेदान के पास फेंक दिया था।अभियुक्त की निशानदेही पर देसी पिस्टल व 3 जिंदा कारतूस को चन्द्रभागा पुल के पास से बरामद किया गया। अभियुक्त समरजीत के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अलग से अभियोग पंजीकृत किया गया है।

नाम पता अभियुक्तगण :

1- समरजीत तेवतिया पुत्र सुबोध कुमार तेवतिया निवासी शिवाजीनगर पिलखुवा ढोलना, थाना पिलखुवा, जिला हापुड़, उत्तर प्रदेश, उम्र 21 वर्ष
2- हिमांशु पुत्र सतीश निवासी ग्राम तुमडैल गिरधरपुर, थाना हापुड़, उत्तर प्रदेश, उम्र 24 वर्ष
3- दिलीप भुरान पुत्र कालूराम भूरान निवासी ग्राम मुंडावर थाना नारायणपुर जिला अलवर, राजस्थान उम्र 23 वर्ष
4- रियांश ढाका पुत्र भानु प्रताप ढाका निवासी कांता कथूरिया कॉलोनी थाना जय नारायण व्यास कॉलोनी जिला बीकानेर, राजस्थान उम्र 23 वर्ष

बरामदगी विवरण :

1- 01 देशी पिस्टल मय 03 जिंदा कारतूस
2- 02 हॉकी स्टिक
3- 01 विकेट
4- वाक्सवैगन पोलो कार रजिस्ट्रेशन नंबर AS 01 DB 1317

पूछताछ विवरण:-

पूछताछ करने पर अभियुक्तो के द्वारा बताया गया कि हम सभी गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर में पढ़ते हैं आज हम सभी अपने घर से श्रीनगर कॉलेज जा रहे थे तो ऋषिकेश में कार से बाहर थूकने को लेकर हमारा वहां के कुछ लोगों से झगड़ा हो गया तथा झगड़े के दौरान मारपीट भी हो गई थी तथा वहां काफी लोग एकत्र होने लगे थे समरजीत के पास एक देशी पिस्टल था जिससे समरजीत ने वहां पर फायर कर दिया था तथा उसके बाद हम लोग अपनी इस कार से वहा से भाग निकले।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!