Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
उत्तराखण्डदेहरादून

भोले-भाले यात्रियों को लिफ्ट देकर ठगी करने वाले तीन शातिरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 15 सितम्बर 2024, ऋषिकेश। अपने गंतव्यों के लिए वाहनों का इंतजार करने वाले भोले-भाले यात्रियों को लिफ्ट देकर ठगी करने वाले तीन शातिर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर ठगी करने वाले इस गिरोह से ठगा गया सामान, पैसे तथा ठगी में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह खाेलिया ने बताया कि इस संबंध में 12 सितंबर को दो अलग-अलग लोग ने ऋषिकेश कोतवाली में तहरीर दी थी। जिसमें खिलानन्द नौटियाल निवासी ग्राम सभा अदनी, रौन्तल तहसील चिन्यालीसौड़ जिला उत्तरकाशी ने अवगत कराया गया कि वह की सुबह करीब 7.15 बजे ऋषिकेश बस अड्डे से उत्तरकाशी जाने वाली रोडवेज का इंतजार कर रहा था, तभी बस अड्डे के गेट पर करीब 60 वर्षीय एक बुजुर्ग ने उन्हें सामने खड़ी सफेद रंग की गाडी में लिफ्ट देकर उत्तरकाशी पहुंचाने का विश्वास दिलाया।

उन्होंने बताया कि उस कार में ड्राइवर समेत तीन लोग बैठे हुए थे। आरोप है कि आगे जाने पर उन्होंने उनका आधार कार्ड भी मांगा। इसके पश्चात उक्त लोग ने उनसे 18000 रुपये नगद लेकर एक लिफाफे में रख दिए। आरोप है कि उक्त लोग ने भद्रकाली पहुंचने पर उन्हें खाली लिफाफा पकड़ाकर कार से बाहर उतार दिया। वहीं एक अन्य व्यक्ति चैतूराम निवासी ग्राम आमोली पट्टी बारजूला कीर्तिनगर गढ़वाल ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया कि वह अपनी पत्नी के साथ बस अड्डा ऋषिकेश से कीर्तिनगर अपने घर जाने हेतु गाडी का इंतजार कर रहे थे। करीब सवा नौ बजे एक स्विफ्ट कार उनके पास रुकी और उन्हें श्रीनगर छोड़ने का झांसा देकर वाहन में बिठा दिया। उस समय कार में चालक सहित दो अन्य व्यक्ति बैठे थे।

आरोप है कि कार चालक कार को लेकर गोरा देवी चौक ऋषिकेश की तरफ ले गया। तीनों व्यक्तियों ने उन्हें डर दिखाकर उनसे 43000 हजार रुपये नगद तथा उनकी पत्नी के गले से तिमणी माला अपने कब्जे में ले ली। कुछ आगे चलकर उन्हें कार से उतार दिया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह खाेलिया ने बताया कि घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गयी। पुलिस टीम ने घटनास्थल तथा आसपास क्षेत्र के 120 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की छानबीन कर शनिवार को खांडगांव अंडर पास के समीप से तीन आरोपितों को घटना में प्रयुक्त वाहन यूपी 75एन- 4608 स्विफ्ट के साथ गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम अब्दुल मलिक उर्फ अरमान निवासी जहांगीरपुरी दिल्ली मूल चावड़ी बाजार गली नंबर-4 पुरानी दिल्ली, जगत सिंह बिष्ट निवासी ग्राम बासबाडा पो. सेरा थाना नंदानगर जनपद चमोली तथा मोहम्मद कासिफ निवासी मोहल्ला बल्ली मरान थाना हौज खास चांदनी चौक दिल्ली हाल निवासी इंशा अल्लाह मस्जिद थाना सिलमपुर पुरानी दिल्ली बताया। पुलिस के मुताबिक आरोपित मोहम्मद कासिफ तथा जगत सिंह के खिलाफ देहरादून जनपद के अन्य थानों में भी मुकदमे दर्ज हैं। ठगों के उत्तराखंड के अलावा अन्य राज्यों से भी आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपितों के कब्जे से ठगी के करीब 34000 रुपये नगद तथा कुछ सोने का सामान बरामद हुआ है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!