Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डक्राइमताज़ा खबरें

बागेश्वर के व्यक्ति से 5 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपित को पुलिस ने महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 अगस्त 2022, मंगलवार, बागेश्वर। बागेश्वर के व्यक्ति से 5 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपित को पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। आरोपित ने SBI कस्टमर केयर अधिकारी बनकर एनी डेस्क मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड कर धनराशि निकाल ली थी। उसे न्यायालय में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

भिलकोट, भतौड़ा गांव निवासी नवीन चंद्र जोशी पुत्र सुरेश चंद्र जोशी ने बीते 21 जून 2021 को कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने SBI यूनो मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए गूगल सर्च किया। अज्ञात ने एनी डेस्क डाउनलोड करने को कहा। उनके एसबीआइ खाते से 5,03,906 रुपये निकाल लिए।

पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने अभियोग पंजीकृत कराया। मामले में संलिप्त आरोपियों के बारे में तकनीकी जानकारी जुटाने के निर्देश साइबर सैल को दिए। पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा, आपरेशन अंकित कंडारी के कुशल पर्यवेक्षण में टीम बनी। निरीक्षक इंद्रजीत सिहं ने विवेचना की।

साइबर सैल ने आरोपित सरफराज अंसारी पुत्र रिवान अंसारी, निवासी बरियापुर, जामतड़ा, झारखंड को गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि दो सप्ताह से पुलिस की टीम धनबाग, जामताड़ा आदि स्थानों पर दबिश दे रही थी। आरोपित घर नहीं लौटा। उसे मुखबिर की सूचना पर संवाना स्पोर्ट सेक्टर 25, निगही, जिला पूर्ण, महाराष्ट्र से पकड़ा।

आरोपित ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह 2018 से संयुक्त गिरोह में रहकर काम करता था। साइबर धोखाधड़ी करने के तौर-तरीके आदि सीखने के बाद 2020 से अकेला ठगी करता है। उससे दो अदद मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए हैं।

टीम में प्रभारी साइबर सैल निरीक्षक इंद्रजीत के अलावा कांस्टेबल इमरान खान, चंदन कोहली, दीवान प्रसाद आदि शामिल थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!