Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदिल्लीदेश

लाल किला हिंसा का आरोपित पंजाबी एक्टर शामिल दीप सिद्धू को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 1 लाख रुपये का था इनाम

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 फ़रवरी 2021, मंगलवार। 26 जनवरी के दिन दिल्ली के लाल किला पर हुई व्यापक हिंसा मामले में आरोपित पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू गिरफ्तार हो गया है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने दीप सिद्धू को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी कहां से हुई है? और कब हुई है? इस बारे में दिल्ली पुलिस ने कुछ भी नहीं बताया है। गिरफ्तारी के बाद दीप सिद्धू को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जिसके बाद पुलिस उसकी रिमांड मांगेगी। बताया जा रहा है कि पूछताछ में दीप सिद्धू लाल किला हिंसा मामले में कई अहम खुलासे कर सकता है। उसने एक वीडियो जारी कर दावा किया था कि अगर उसने मुंह खोला तो कई चेहरे बेनकाब हो जाएंगे।

पिछले सप्ताह ही दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू का सुराग देने पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। इसी के साथ दिल्ली पुलिस की कई टीमें दिल्ली-एनसीआर के साथ हरियाणा और पंजाब में लगातार छापेमारी कर रही थीं। इससे पहले रविवार को दिल्ली हिंसा में एक और आरोपित सुखदेव सिंह को हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया था, उस पर 50,000 रुपये का इनाम था। दिल्ली पुलिस ने कुल 8 आरोपितों की गिरफ्तारी पर इनाम का एलान किया था।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पंजाबी फिल्मों में काम करने वाला दीप सिद्धू सामाजिक कार्यकर्ता भी है। दीप ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत पंजाबी फिल्म रमता जोगी से की थी। वर्ष 1984 में पंजाब के मुक्तसर जिले में जन्में दीप सिद्धू ने लॉ की पढ़ाई की है। 17 जनवरी को सिख फॉर जस्टिस से जुड़े केस के सिलसिले में एनआइए ने सिद्धू को तलब भी किया था, लेकिन वह पेश नहीं हुआ था।

विदित रहे कि पिछले दिनों दिल्ली पुलिस ने बताया था कि फरार दीप सिद्धु का फेसबुक अकांउट उसकी एक महिला मित्र संभाल रही है, जो विदेश में रहती है। दीप वीडियो रिकॉर्ड कर उसे भेज देता है और महिला दोस्त उसे फेसबुक पर अपलोड कर देती है। माना जा रहा है कि पुलिस की नजरों से बचने के लिए दीप सिद्धु ऐसा कर रहा है। दीप सिद्धू पुलिस को भटकाने के लिए ऐसा कर रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!