Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेशविशेष

करगिल दिवस पर शहीदों को समर्पित, जसवीर सिंह “हलधर” की कविता

करगिल दिवस पर शहीदों को समर्पित कविता 

                                                                       ऊँचे करगिल के प्रांगण में ।
                                                                                                        भीषण संग्राम हुआ रण में ।।

ऊँचे करगिल के प्रांगण में ।
भीषण संग्राम हुआ रण में ।।

ऊँचे करगिल के प्रांगण में ।
भीषण संग्राम हुआ रण में ।।
शासन था अटल बिहारी का ।
भारत माँ के हितकारी का ।।

मक्कार मुशर्रफ दीवाना ।
घाटी को चाहे हथियाना ।।
चोटी पर जगह बना बैठा ।
चौकी में दिखा तना बैठा ।।

यूँ समय बीतता चला गया ।
भारत महान यूँ छला गया।।
दुश्मन ने सरहद पार किया ।
पर्वत पर यूँ अधिकार किया।।

कब्जे में पूरा लिया जिला ।
तब पूरा हिंदुस्तान हिला ।।
जनता भी बोली बुरा भला।
तब फोजों को फरमान मिला।।

अब मारो इस पाखंडी को ।
खुश करो काल रण चंडी को ।।
दुश्मन का लाभ निराला था।
चोटी पर डेरा डाला था ।।

चोटी का उसे सहारा था ।
क्या भीषण युद्ध नजारा था ।।
सेना घाटी में जमी हुई ।
जनरल की साँसें थमी हुई।।

चींटी भाँती सैनिक टोली।
चढ़ती पर्वत खातीं गोली ।।
तोपों को ले के चढ़ती थी ।
ऊँचे पर साँस उखड़ती थी ।।

तब आग बरसती थी रण में।
शोणित छिटका था कण कण में ।।
गोले नीचे से दाग दाग ।
चढ़ते थे ऊपर भाग भाग ।।

भारत माँ की जय गाते थे ।
दुश्मन के होश उड़ाते थे ।।
जय जय दुर्गा की बोले थे ।
बैरी की ताकत तोले थे ।।

कुछ जय प्रलयंकर बोले थे ।
कुछ शंकर शंकर बोले थे ।।
तब गूंजे नगपति के कंकर ।
आवाज उठी शंकर शंकर ।।

गरजीं तोपें जब पर्वत पर ।
दुश्मन की ओछी हरकत पर ।।
गोले बरसाना शुरू किया ।
तूफान मचाना शुरू किया ।।

उठ गई लपट हिम खंडों में ।
लग गयी आग मुस्टंडों में ।।
क्षण क्षण गोले बरसाती थीं ।
बारूदी वज्र गिराती थीं ।।

दहलाया दुष्ट वबाली को ।
कर दिया तुष्ट रण काली को ।।
नभ थल सेना थी एक साथ। 
अस्त्रों शास्त्रों को लिए हाथ ।।

अब शातिर दुश्मन चीख उठा।
हे अल्ला मुझको उठा उठा ।।
रोये आतंकी खान चचा ।
अब अल्ला मेरी जान बचा ।।

चिड़ियों पर बाज झपटने सा ।
बकरों को शेर झिड़कने सा ।।
इतने घातक प्रहार किए ।
सारे दुश्मन संहार किये ।।

अब लाल दीखती थी माटी ।
यूँ दहल उठी पूरी घाटी ।।
इस तरह युद्ध का अंत हुआ ।
साक्षी आकाश अनंत हुआ ।।

नदियां तरुबर पक्षी रोये ।
हमने भी कुछ योद्धा खोये ।।
हमने भी लाल गंवाए थे ।
वो कांधे पर घर आये थे ।।

योद्धा का शव आँगन आया ।
पूरे घर में मातम छाया ।।
दो शब्द गगन में डोल रहे ।
पापा जी क्यों ना बोल रहे ।।

तुतला कर पूछ रही बिटिया।
क्यों उल्टी खड़ी हुई खटिया ।।
बच्ची की करुण पुकारों में ।
कृन्दन था घर परिवारों में ।।

शोणित सस्ते में लुटा दिया ।
फिर मौका हमने गवा दिया ।।
मौका कश्मीर सजाने का ।
पीओके इधर मिलने का ।।

आदेश चाहती थी फौजें ।
दुश्मन को उसके घर खोजें ।।
लेकिन आदेश नहीं आया ।
सेना को वापिस बुलवाया ।।

यह कैसी जीत हुई “हलधर” ?
इतने योद्धा सैनिक खोकर ?

  साभार: कविवर जसवीर सिंह ‘हलधर’
मो०: 9897346173

                     

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!