Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

गुरु नानक उच्च विचारों की गुरुवाणी याद दिलाती है : ‘हलधर’

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 नवम्बर 2020, सोमवार।

[box type=”shadow” ][/box]

कविता – “गुरु पर्व के पावन दिवस पर”
[highlight]गुरु नानक उच्च विचारों की गुरुवाणी याद दिलाती है [/highlight]

[box type=”shadow” ]

गुरु के प्यारे सरदारों की गुरुवाणी याद दिलाती है।
गुरु नानक उच्च विचारों की गुरुवाणी याद दिलाती है।।

गुरु अर्जुनजी की वाणी की हम जब भी बातें सुनते हैं,
गुरु तेग बहादुर दानी की हम जब भी बातें सुनते हैं,
गुरु गोविंद हठी जवानी की हम जब भी बातें सुनते हैं,
गुरु बेटों की कुर्बानी की हम जब भी बातें सुनते हैं,
रण में लहरी तलवारों की गुरुवाणी याद दिलाती है।
भीषणतम रन हुंकारों की गुरुवाणी याद दिलाती है।।1।।

औरंगजेब हठ धर्मी को इतिहास हमें बतलाता है,
मुगलों द्वारा बेसर्मी को इतिहास हमें बतलाता है,
गुरुओं की सेवा कर्मी को इतिहास हमें बतलाता है,
जाटों के लहू की गर्मी को इतिहास हमें बतलाता है,
उन बेदर्दी दीवारों की गुरुवाणी याद दिलाती है ।
गुर माता राज दुलारों की गुरुवाणी याद दिलाती है।।2।।

जालियावाले की गोली के हम जब भी किस्से सुनते हैं,
डायर की खूनी होली के हम जब भी किस्से सुनते हैं,
उस भगत सिंह की टोली के जब भी किस्से सुनते हैं,
संसद में बम की बोली के हम जब भी किस्से सुनते हैं,
उधम जैसे दिलदारों की गुरुवाणी याद दिलाती है।
सुख देव राज गुरु यारों की गुरुवाणी याद दिलाती है।।3।।

गुरु के प्यारों को भूल गए सत्ता हाथों में आते ही,
वो अहंकार में झूल गए सत्ता हाथों में आते ही,
गाँधी गीरी में फूल गए सत्ता हाथों में आते ही,
वो मजहब के स्कूल गए सत्ता हाथों में आते ही,
सैंतालीस के बटबारों की गुरुवाणी याद दिलाती है।
सरहद पर चीख पुकारों की गुरुवाणी याद दिलाती है।।4।।

बटवारे का वो खूनी मंजर सरदारों ने देखा है,
नानकसरजी को होता बंजर सरदारों ने देखा है,
आतंकों का भी खूनी खंजर सरदारों ने देखा है,
गुरु द्वारा होता खूनी पिंजर सरदारों ने देखा है,
आतंकों के अंगारों की गुरुवाणी याद दिलाती है।
मानवता के हत्यारों की गुरुवाणी याद दिलाती है।।5।।

इतना ये सब कुछ होने पर भी हिम्मत कौम नहीं हारी,
दंगों में सब कुछ खोने पर भी हिम्मत कौम नहीं हारी,
नस नस में नसा चुभोने पर भी हिम्मत कौम नहीं हारी,
घायल बच्चों के रोने पर भी हिम्मत कौम नहीं हारी,
सिक्खों में हुए सुधारों की गुरुवाणी याद दिलाती है।
मानवता के उपचारों की गुरुवाणी याद दिलाती है।।6।।

सिख वीरों ने हर जंग लड़ी है भारत माँ की सेवा में,
सीमा पर अब भी फौज खड़ी है भारत माँ की सेवा में,
वीरों की गाथा भरी पड़ी है भारत माँ की सेवा में,
हर मौके पर यह कौम अड़ी है भारत माँ की सेवा में,
गुरु गोविंद के जयकारों की की गुरुवाणी याद दिलाती है।
हलधर’पर गुरु उपकारों की गुरुवाणी याद दिलाती है।।7।।

 

 

साभार:   कविवर जसवीर सिंह ‘हलधर’

मो०: 9897346173

 

 

[/box]

कविवर ‘हलधर’ की अन्य कविता पढ़ने के लिए,
यहाँ क्लिक करें: https://akashgyanvatika.com/special-artical-on-hindi-diwad/

https://akashgyanvatika.com/wp-admin/post.php?post=25314&action=edit

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!