Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

डिस्‍कवरी पर आज आएंगे पीएम मोदी

कॉर्बेट का रहस्‍य खोलने डिस्‍कवरी पर आज आएंगे पीएम मोदी, कर्मियों ने साझा की शूटिंग के दौरान की फोटो
रामनगर, : विश्व विख्यात कॉर्बेट नेशनल पार्क में प्रधानमंत्री के साथ फिल्माए गए एडवेंचर शो ‘मेन वर्सेस वाइल्ड’ को देखने के लिए कॉर्बेट पार्क के कर्मचारी बेताब हैं। सोमवार को डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम का वह बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इस बेसब्री की वजह इसलिए भी है कि शूटिंग के दौरान प्रधानमंत्री पार्क के कर्मचारियों के बीच थे। कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री को नजदीक से देखा और उनके साथ काफी वक्त बिताया। प्रधानमंत्री ने तब पार्क के अधिकारियों व कर्मचारियों से संजीदगी के साथ मिलते हुए फोटोग्राफी भी कराई। बता दें इसी साल 14 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी बारिश के बीच कॉर्बेट पार्क पहुंचे थे। कालागढ़ से मोटर वोट के जरिये वह ढिकाला पहुंचे थे। उन्होंने डिस्कवरी चैनल के चर्चित एडवेंचर शो ‘मेन वर्सेस वाइल्ड’ के होस्ट बीयर ग्रिल्स के साथ शूटिंग में भाग लिया था।

इस शूटिंग को हालांकि कॉर्बेट प्रशासन ने पूरी तरह गोपनीय रखने की कोशिश की थी लेकिन प्रधानमंत्री के लौटने के बाद ही कॉर्बेट में उनकी शूटिंग की जानकारी आमजन तक पहुंच गई थी। तब शूटिंग को लेकर विपक्ष ने कई सवाल भी खड़े किए थे। ऐसे में शूटिंग पूरी होने के बाद इस शो को डिस्कवरी चैनल पर 12 अगस्त को रात 9 बजे दिखाए जाने की जानकारी 30 जुलाई को दिल्ली में दी गई थी। अब इस शो को लेकर  कॉर्बेट के कर्मचारी बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि इस शो को कई देशों के लोग डिस्कवरी चैनल पर देखेंगे। ऐसे में यह कॉर्बेट पार्क के पर्यटन के लिए मील का पत्थर साबित होगा। कॉर्बेट के निदेशक राहुल ने बताया कि प्रधानमंत्री अच्छे वन्य जीव व पर्यावरण संरक्षक हैं। शूटिंग के दौरान उन्होंने कॉर्बेट के बारे में काफी जानकारी ली। कॉर्बेट से खुश होकर वह विजिटर बुक में भी कॉर्बेट के संरक्षण का संदेश लिख गए थे।

कॉर्बेट में पहले भी आए हैं वीवीआइपी 

कॉर्बेट पार्क में वीवीआइपी पहले से आते रहे हैं। दो जनवरी 1989 में राजीव गांधी पत्नी सोनिया गांधी, बेटे राहुल व बेटी प्रियंका गांधी के साथ कॉर्बेट पार्क की सैर पर आए थे। अब तक कई विदेशी मेहमान भी पार्क भ्रमण पर आ चुके हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!