Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी राज्य को देंगे हजारों करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 18 अक्टूबर 2022, नई दिल्ली। 19 और 20 अक्टूबर 2022 को अपने के गुजरात दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य में करीब 15 हजार 670 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 अक्टूबर को DefExpo 2022 का भी उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी की संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ द्विपक्षीय बैठक भी होगी। इसके बाद पीएम मोदी केवड़िया में संयुक्त राष्ट्र महासचिव की उपस्थिति में मिशन लाइफ का शुभारंभ भी करेंगे।

डिफेंस एक्सपो की थीम : “पाथ टू प्राइड”

विदित रहे कि ‘पाथ टू प्राइड’ थीम के तहत डिफेंस एक्सपो को आयोजित किया जा रहा है। पहली बार यह एक्सपो भारतीय कंपनियों के लिए एक रक्षा प्रदर्शनी का गवाह बनेगा, जिसमें विदेशी ओईएम की भारतीय सहायक कंपनियां, भारत में पंजीकृत कंपनी का डिवीजन, एक भारतीय कंपनी के साथ संयुक्त उद्यम वाले प्रदर्शक शामिल होंगे। एक्सपो में एक इंडिया पवेलियन और दस स्टेट पवेलियन होंगे।

गांधीनगर, जूनागढ़ और राजकोट में कई प्रमुख परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 अक्टूबर को सुबह लगभग 9:45 बजे महात्मा मंदिर सम्मेलन व प्रदर्शनी केंद्र गांधीनगर में DefExpo 2022 का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी दोपहर करीब 12:00 बजे अदलज में मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ करेंगे। वहीं, दोपहर करीब 3:15 बजे वह जूनागढ़ में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद शाम 6:00 बजे इंडिया अर्बन हाउसिंग कॉन्क्लेव 2022 का उद्घाटन करेंगे और राजकोट में कई प्रमुख परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी जूनागढ़ में करीब 3580 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री तटीय राजमार्गों के सुधार की आधारशिला रखेंगे। वहीं, पीएम मोदी राजकोट में 5 हजार 860 करोड़ की सौगात देंगे। वह इंडिया अर्बन हाउसिंग कॉन्क्लेव 2022 का भी उद्घाटन करेंगे। सार्वजनिक समारोह के दौरान प्रधानमंत्री लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तहत बने 1100 से अधिक घरों का लोकार्पण भी करेंगे।

20 अक्टूबर को केवड़िया में मिशन लाइफ का शुभारंभ करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी 20 अक्टूबर को केवड़िया में सुबह करीब 9:45 बजे मिशन लाइफ का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री केवड़िया में मिशन प्रमुखों के 10वें सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। साथ ही दोपहर 3:45 बजे पीएम व्यारा में विभिन्न विकास पहलों का शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी गुजरात में दीसा हवाई क्षेत्र की आधारशिला भी रखेंगे

प्रधानमंत्री मोदी इंडिया पवेलियन में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा डिजाइन किए गए स्वदेशी ट्रेनर विमान HTT-40 का अनावरण करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री उद्योग और स्टार्टअप के माध्यम से अंतरिक्ष क्षेत्र में रक्षा बलों के लिए अभिनव समाधान विकसित करने के लिए मिशन डेफस्पेस लॉन्च करेंगे। प्रधानमंत्री गुजरात में दीसा हवाई क्षेत्र की आधारशिला भी रखेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!