Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 11 बजे विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये करेंगे संवाद

जो बाइडन, बोरिस जानसन को पीछे छोड़ विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता बने पीएम मोदी

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जनवरी 2022, शनिवार, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 11 बजे विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों (DM) के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री जिलों में सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की प्रगति और वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी लेंगे। इससे सरकारी योजनाओं में आ रही चुनौतियों का पता लगाया जाएगा।

प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी

पीएमओ ने कहा कि बातचीत से प्रदर्शन की समीक्षा करने और चुनौतियों का पता लगाने में मदद मिलेगी। इसका उद्देश्य सभी हितधारकों के साथ अभिसरण में जिलों में विभिन्न विभागों द्वारा मिशन मोड में विभिन्न योजनाओं की संतृप्ति प्राप्त करना है।

समावेशी विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध

पीएमओ के अनुसार, पीएम मोदी के नेतृत्व में, सरकार ने देश भर में विकास और विकास में विषमता को दूर करने के लिए लगातार कई कदम उठाए हैं। यह सभी नागरिकों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने और सभी के लिए समावेशी विकास सुनिश्चित करने की सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।

जो बाइडन, बोरिस जानसन को पीछे छोड़ विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता बने प्रधानमंत्री मोदी

इस बीच अपनी इसी कार्यशीलता के चलते पीएम मोदी की लोकप्रियता में भी इजाफा हुआ है। मार्निंग कंसल्ट पालिटिकल इंटेलिजेंस द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार पीएम मोदी 71 फीसद की अप्रूवल रेटिंग के साथ सबसे लोकप्रिय वैश्विक नेता के रूप में शीर्ष पर मोजूद हैं।

विदित रहे कि सर्वे में पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रान, जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज और अन्य प्रमुख वैश्विक नेताओं को भी पीछे छोड़ दिया है। जून, 2021 की अप्रूवल रेटिंग की तुलना में इस बार पीएम मोदी की रेटिंग बेहतर हुई है। जून में प्रधानमंत्री की अप्रूवल रेटिंग 66 फीसद थी। गौरतलब है कि पीएम की अप्रूवल रेटिंग में ही इजाफा नहीं हुआ है। बल्कि उनकी डिसअप्रूवल रेटिंग में गिरावट भी आई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!