Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

4 दिसंबर को पीएम नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड का दौरा तय, देहरादून में करेंगे जनसभा को संबोधित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर सकते हैं बड़ी घोषणायें

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 नवमंबर 2021, शुक्रवार, देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड दौरा तय हो गया है। वह 4 दिसंबर को देहरादून में जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सभा स्थल तय करने के लिए शुक्रवार को प्रदेश भाजपा की बैठक बुलाई गई है। उधर, आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री की जनसभा को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान वह राज्य के लिए कुछ बड़ी घोषणाएं भी कर सकते हैं।

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की घोषणा भले ही अभी नहीं हुई है, लेकिन भाजपा पूरी तरह से मैदान में उतर चुकी है। ऐसे में प्रधानमंत्री का यह दौरा भाजपा की चुनावी तैयारियों को न सिर्फ ऊंचाई देगा, बल्कि पार्टी के लिए बड़ा माहौल बनाने का काम भी करेगा। वैसे भी प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है और केदारनाथ उनके आराध्य हैं। उनके दौरे को लेकर भाजपा खासी उत्साहित है। केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई थी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने देर रात जानकारी दी कि अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यक्रम फाइनल हो गया है। वह चार दिसंबर को देहरादून में जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी की प्रांतीय कमेटी की शुक्रवार को होने वाली बैठक में सभा स्थल का निर्धारण किया जाएगा।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री का दो माह के भीतर यह तीसरा दौरा होगा। प्रधानमंत्री सात अक्टूबर को ऋषिकेश एम्स में आए थे, तब उन्होंने देशभर में बने आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया था। इसके बाद प्रधानमंत्री पांच नवंबर को वह केदारनाथ आए थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!