Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
ताज़ा खबरेंदेशविशेष

प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली के इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 28 फुट ऊँची प्रतिमा को राष्ट्र को करेंगे समर्पित

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 सितम्बर 2022, गुरूवार, नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को बड़ी सौगात देंगे। वे आज शाम दिल्ली के इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 28 फुट ऊंची प्रतिमा को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। पीएम मोदी ने इस साल 23 जनवरी को इंडिया गेट पर नेताजी बोस के होलेग्राम स्टेच्यू का अनावरण किया था लेकिन अब उसकी जगह स्थाई प्रतिमा लगाई जाएगी।

इंडिया गेट पर एक छत्र के नीचे प्रतिमा का अनावरण किया जा रहा है, जहां दशकों पहले किंग जॉर्ज पंचम की छवि थी, जिसके खिलाफ उन्होंने विद्रोह किया था। नेता जी सुभाष चंद्र की बेटी अनीता बोस फाफ ने कहा कि ताइपे में विमान दुर्घटना के बाद से अब तक जापान के रेनकोजी मंदिर में रखे गए अवशेषों को उचित सम्मान के साथ वापस लाया जाए। इसे लेकर उन्होंने पीएमओ को चिट्ठी भी लिखी हैं।

प्रतिमा 280 मीट्रिक टन वजन वाले विशाल ग्रेनाइट पत्‍थर पर उकेरा गया है। इस प्रतिमा को 26,000 घंटे के अथक कलात्‍मक प्रयासों से अखंड ग्रेनाइट को तराश कर 65 मीट्रिक टन वजन की इस प्रतिमा को तैयार किया गया है। काले रंग के ग्रेनाइट पत्‍थर से निर्मित 28 फुट ऊंची यह प्रतिमा इंडिया गेट के समीप एक छतरी के नीचे स्‍थापित की जाएगी। संस्कृति मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी है।

सूत्रों के मुताबिक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की इस प्रतिमा को अरुण योगीराज के नेतृत्व में तेलंगाना के कलाकारों की टीम ने बनाया है। उन्होंने इसके लिए परंपरागत तकनीक के साथ ही आधुनिक उपकरणों का भी सहारा लिया। जिसके बाद 65 मीट्रिक टन की यह प्रतिमा तैयार हो सकी। देश में लगने वाली नेताजी बोस की यह सबसे लंबी और खूबसूरत प्रतिमा है।

सूत्रों के मुताबिक प्रतिमा को तेलंगाना से दिल्ली लाने के लिए 100 फुट लंबे और 140 पहियों वाले ट्रक को खास तौर से डिजाइन किया गया। इसके बाद पूरी सावधानी के साथ तेलंगाना से 1665 किमी का सफर तय करके उसे दिल्ली लाया गया। आज पीएम नरेंद्र मोदी इस प्रतिमा को राष्ट्र के नाम समर्पित करेंगे। इसके लिए आज इंडिया गेट (India Gate) पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण मौके से नेताजी की बेटी अनीता बोस फाफ चूक जाएंगी। उन्होंने कहा कि उन्हें नेताजी की प्रतिमा के अनावरण में शामिल होने का निमंत्रण मिला है, लेकिन छोटी सूचना ने उनके लिए जर्मनी से लंबी दूरी की यात्रा करना मुश्किल बना दिया जहां वह रहती हैं। हालांकि अनीता, नेताजी के अवशेषों को भारत वापस लाने के लिए शर्तों और प्रक्रियाओं पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री से मिलना चाहती हैं। वह चाहती हैं कि ताइपे में विमान दुर्घटना के बाद से अब तक जापान के रेनकोजी मंदिर में रखे गए अवशेषों को उचित सम्मान के साथ वापस लाया जाए।

एक भारत-श्रेष्ठ भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे ही इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इंडिया गेट पर पहुंचेंगे, मणिपुरी शंख वाद्यम और केरल के पंच वाद्यव व चंदा से उनका स्वागत किया जाएगा। इसके आजाद हिंद सेना के परंपरागत गीत कदम कदम बढ़ाए जा की धुनों पर प्रतिमा का उदघाटन किया जाएगा। इस मौके पर एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को प्रदर्शित करने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से आए 500 नृतक वहां कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!