Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेशविदेश

प्रधानमंत्री मोदी पहुँचे जापान, क्वाड सम्मेलन में करेंगे शिरकत

प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए उमड़ा भारतीय समुदाय

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 मई 2022, सोमवार, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार, 23 मई 2022 को जापान की राजधानी टोक्यो पहुँचे। प्रधानमंत्री मोदी टोक्यो क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जापान पहुँचे हैं। टोक्यो में आगमन के बाद प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘टोक्यो में उतर चुका हूं। इस यात्रा के दौरान क्वाड शिखर सम्मेलन सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लूंगा, इसके अलावा क्वाड नेताओं से मुलाकात होगी, जापानी व्यापार जगत के नेताओं और भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत होगी।’ इससे पहले पीएम मोदी ने रविवार को कहा कि ‘क्वाड समिट के दौरान नेताओं को एक बार फिर आपसी हित के विभिन्न पहलुलों और मुद्दों पर चर्चा करने का मौका मिलेगा।’

प्रधानमंत्री मोदी का टोक्यो,जापान में भारतीय प्रवासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी के आगमन पर ‘भारत माता की जय’ और ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगे।

टोक्यो में होटल के आगमन पर पीएम मोदी की मुलाकात एक जापानी बच्चे से हुई, बच्चे ने अपना परिचय हिंदी में दिया, जिसे सुनकर  पीएम मोदी ने पूछा कि वाह! आपने हिंदी कहां से सीखी। आप इसे अच्छी तरह से जानते हैं। कुछ भारतीय बच्चों ने पीएम मोदी से आटोग्राफ भी लिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठक

अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। वार्ता में यूक्रेन की स्थिति पर निरंतर चर्चा के साथ एक ‘रचनात्मक और सीधा’ संवाद भी होने वाला है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का न्यू ओटानी में भारतीय प्रवासियों से जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान इसी होटल में ठहरेंगे पीएम मोदी। होटल में ‘हर हर मोदी’, ‘मोदी मोदी’, ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे गूंज रहे थे और प्रधानमंत्री को देखकर भारतीय मूल के लोग खुशी से झूम उठे और भारत के झंडे लहराए। होटल में कई बच्चे अपने माता-पिता के साथ प्रधानमंत्री के आगमन पर हाथ लहराते हुए मौजूद थे। गौरतलब है कि बच्चों को अलग-अलग भाषाओं में लिखे शब्द ‘वेलकम’ के साथ तख्तियां पकड़े हुए देखा गया।

कावागुची शहर पीएम मोदी के स्वागत के लिए है तैयार

इस बीच, जापान में भारतीय समुदाय पहले से ही सैतामा प्रान्त के कावागुची शहर में पीएम मोदी के स्वागत के लिए तैयार है। आज लगभग 100-150 लोग पीएम मोदी का स्वागत करेंगे।

भारतीय मूल के लोगों ने कहा कि जापान में पीएम मोदी का स्वागत करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। लोगों ने आगे कहा कि उनकी ऊर्जा सकारात्मक है, जिन्होंने हमें हर जगह गौरवान्वित किया है।’

विदित रहे कि जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर आज यानी सोमवार से शुरू होने वाले अपने 2-दिवसीय दौरे के हिस्से के रूप में क्वाड लीडर्स समिट में भाग लेने के लिए पीएम मोदी टोक्यो पहुंचे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा भारत में निवेश को और बढ़ावा देने के लिए बेहद अहम होने वाला है। जापानी कारोबारी के साथ प्रधानमंत्री मोदी की व्यस्तताओं पर एक संक्षिप्त जानकारी देते हुए जापान में भारतीय राजदूत संजय कुमार वर्मा ने कहा कि टोक्यो नई दिल्ली में अवसरों के बारे में उत्साहित है। पीएम मोदी और उनके जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा की भारत में सार्वजनिक, निजी और वित्त पोषण के माध्यम से पांच ट्रिलियन जापानी येन निवेश की महत्वाकांक्षा है।

प्राप्त सूत्रों के अनुसार जापान भारत में अवसरों के बारे में बहुत उत्साहित है। विशेष रूप से पीएलआई योजनाओं के बारे में। इसलिए उन्हें हमें बेहतर ढंग से समझने की जरूरत है। मार्च 2022 में जब दोनों देशों के प्रधानमंत्री इस साल नई दिल्ली में 14वें शिखर सम्मेलन में मिले, तो उन्होंने 5 ट्रिलियन जापानी येन को सार्वजनिक, निजी और वित्तपोषण मोड के माध्यम से भारत में निवेश करने की महत्वाकांक्षा थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!