Breaking News :
>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
खेल-जगतताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने खेल जगत के दिग्गजों को दिया जीत का मंत्र

“उम्मीद है कि वे पूरे दम-खम के साथ खेलेंगे” : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा खेल जगत के

दिग्गजों के साथ की गई मुख्य बातें :

  • बिना किसी टेंशन के जी भर के खेलिएगा, जमकर खेलिएगा।
  • भरोसा है पहली बार भाग ले रहे 65 से ज्यादा एथलीट भी अपनी जबरदस्त छाप छोड़ेंगे।
  • ये समय भारतीय खेलों के इतिहास का एक तरह से सबसे महत्वपूर्ण कालखंड है।
  • पहली बार मैदान पर उतरने वालों को कहूंगा कि मैदान बदला है मिजाज नहीं।
  • लक्ष्य वही है कि तिरंगे को लहराता देखना है।
  • दबाव नहीं लेना है, अच्छे और दमदार खेल से प्रभाव छोड़ना है

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 जुलाई 2022, बुधवार, नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह खासियत रही है कि वह हर बड़े स्पोर्टिंग इवेंट से पहले खिलाड़ियों से बात करते हैं और उनका हौसला बढ़ाते हैं। इस बार भी उन्होंने कामनवेल्थ 2022 से पहले तमाम खिलाड़ियों और कोचों से बात की। उन्होंने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से खिलाड़ियों से बात की क्योंकि कुछ खिलाड़ी फिलहाल वर्ल्ड चैंपियनशिप खेलने ओरेगन में हैं तो बाकी सभी अपनी-अपनी तैयारियों में व्यस्त हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत के दौरान कहा कि अगला 15 दिन भारतीय खिलाड़ियों के लिए काफी शानदार है और उम्मीद है कि वे पूरे दम-खम के साथ खेलेंगे। आपको बता दें 28 जुलाई से कामनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है और इसी दिन चेस ओलंपियाड भी शुरू हो रहा है।

इस बार कामनवेल्थ गेम्स की बात करें तो भारत की तरफ से 217 एथलीट भाग लेंगे जिसमें से 65 एथलीट ऐसे हैं जो पहली बार इस गेम्स में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने इन एथलीटों को खासतौर पर शुभकामनाएं दीं। 

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने बातचीत की शुरुआत 3000 मीटर स्टीपलचेज एथलीट अविनाश साबले से की। उन्होंने अविनाश को आगामी कामनवेल्थ गेम्स के लिए शुभकामनाएं दी और उनसे कुछ सवाल किए। एक वक्त सियाचिन में पोस्टेड अविनाश से प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र से उनकी सियाचिन और फिर उनके स्टीपलचेज की जर्नी को लेकर बात की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!