Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
देश

पीएम मोदी ने कश्मीर में पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को जम्मू के दौरे पर पहुंचे। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी ने जम्मू के मौलाना आजाद स्टेडियम में करीब 32 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण किया। साल 2019 में पीएम मोदी ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की आधारशिला की बात कहीं थी, जिसका आज उद्घाटन होने जा रहा है। पीएम मोदी ने जम्मू एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन और कॉमन यूजर फैसिलिटी पेट्रोलियम डिपो की आधारशिला भी रखी। इसके अलावा जम्‍मू-कश्‍मीर में कई सड़क और रेल कनेक्टिविटी के प्रोजेक्ट्स और जम्मू एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन और ‘कॉमन यूजर फैसिलिटी’ पेट्रोलियम डिपो की आधारशिला रखी गई।

पीएम मोदी ने कश्मीर घाटी में पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन को बारामुला-श्रीनगर-बनिहाल-संगलदान हरी झंडी दिखाई और बनिहाल-खड़ी-सुंबड़-संगलदान (48 किलोमीटर) और नव विद्युतीकृत बारामुला-श्रीनगर-बनिहाल-संगलदान खंड (185.66 किलोमीटर) के बीच नई रेल लाइन के साथ कई अलग-अलग रेल परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

इसके साथ ही शिक्षा, रेलवे, विमानन और सड़क क्षेत्रों सहित 30,500 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। इन परियोजनाओं का संबंध शिक्षा, स्वास्थ्य, रेल, सड़क, पेट्रोलियम, नागरिक बुनियादी ढांचे जैसे कई क्षेत्रों से हैं।

एलजी का कहना है कि प्रधानमंत्री की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति के कारण 5 अगस्त, 2019 को एक निर्णय लिया गया, जिसने जम्मू-कश्मीर को सात दशकों की पीड़ा, अन्याय, अलगाववाद, आतंकवाद और भ्रष्टाचार से मुक्त कर दिया. इसे सामाजिक और आर्थिक विकास का एक नया रोल मॉडल बना दिया. आज पीएम मोदी 32,247 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाट करेंगे.

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का कहना है कि पीएम मोदी के सत्ता में आने के बाद तुष्टीकरण की राजनीति खत्म हो गई। कश्मीरी पंडितों, जम्मू-कश्मीर की बेटियों, गुज्जरों, पहाड़ियों और अन्य लोगों को उनके अधिकार मिले. धारा 370 हटाने के बाद आपने मोदी साबित कर दिया है, तो मुमकिन है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!