Breaking News :
>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
ताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन के ‘जीतो कनेक्ट 2022’ के उद्घाटन सत्र को किया संबोधित

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 मई 2022, शुक्रवार, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार सुबह जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन के ‘जीतो कनेक्ट 2022’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। पीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कहा कि जीतो कनेक्ट’ की ये समिट आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान हो रही है। यहां से देश आजादी के अमृत काल में प्रवेश कर रहा है। अब देश के सामने अगले 25 वर्षों में स्वर्णिम भारत के निर्माण का संकल्प है।

जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन दुनिया भर में जैनियों को जोड़ने वाला एक वैश्विक संगठन है। जीतो कनेक्ट आपसी नेटवर्किंग एवं व्यक्तिगत बातचीत का एक अवसर प्रदान करते हुए व्यापार और उद्योग जगत की मदद करने का एक प्रयास है। ‘जीतो कनेक्ट 2022’ कार्यक्रम पुणे के गंगाधाम एनेक्स में 6 से 8 मई तक आयोजित किया जाने वाला एक तीन-दिवसीय कार्यक्रम है। इसमें व्यापार एवं अर्थव्यवस्था से संबंधित कई मुद्दों पर कई सत्र शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, ‘कल ही मैं यूरोप के कुछ देशों का भ्रमण करके और भारत के सामर्थ्य, संकल्पों तथा अवसरों के संबंध में काफी लोगों के चर्चा करके लौटा हूँ। जिस तरह की आशा, जिस तरह का विश्वास आज भारत के प्रति खुलकर सामने आ रहा है, ये आप सब भी अनुभव करते हैं।’

आज भारत के विकास के संकल्पों को दुनिया अपने लक्ष्यों की प्राप्ति का माध्यम मान रही है। वैश्विक शांति हो, वैश्विक समृद्धि हो, वैश्विक चुनौतियों से जुड़े समाधान हों, या फिर वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला का सशक्तिकरण हो, दुनिया भारत की तरफ बड़े भरोसे से देख रही है। विशेषज्ञता का क्षेत्र, चिंता का क्षेत्र चाहे जो भी हों, विचारों में चाहे जितनी भी भिन्नता हो, लेकिन नए भारत का उदय सभी को जोड़ता है। आज सभी को लगता है कि भारत अब संभावना और क्षमता से आगे बढ़कर वैश्विक कल्याण के एक बड़े उद्देश्य के साथ काम कर रहा है।

GeM पोर्टल पर 40 लाख से अधिक विक्रेता जुड़ चुके हैं

आज देश प्रतिभा, व्यापार और प्रौद्योगिकी को जितना हो सके उतना ज्यादा प्रोत्साहित कर रहा है। आज देश हर रोज दर्जनों स्टार्टअप्स रजिस्टर कर रहा है, हर हफ्ते एक यूनिकार्न बना रहा है। जब से Govt e-Marketplace यानि GeM पोर्टल अस्तित्व में आया है, सारी खरीद एक प्लेटफॉर्म पर सबके सामने होती है। अब दूर-दराज के गांव के लोग, छोटे दुकानदार और स्वयं सहायता समूह सीधे सरकार को अपना सामान बेच सकते हैं। आज GeM पोर्टल पर 40 लाख से अधिक विक्रेता जुड़ चुके हैं।

भविष्य का हमारा रास्ता और मंजिल दोनों स्पष्ट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भविष्य का हमारा रास्ता और मंजिल दोनों स्पष्ट है। आत्मनिर्भर भारत हमारा रास्ता भी है और हमारा संकल्प भी है। ये किसी सरकार का नहीं बल्कि 130 करोड़ देशवासियों का है। बीते सालों में हमने इसके लिए हर जरूरी माहौल बनाने के लिए निरंतर परिश्रम किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!