Breaking News :
>>राजस्व वसूली, गैस वितरण, अतिक्रमण और एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश>>रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत>>मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य ब्रॉडबैण्ड समिति की 9वीं बैठक>>पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से की शिष्टाचार भेंट>>मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून–मसूरी मार्ग पर एक अतिरिक्त वैली ब्रिज निर्माण के अधिकारियों को दिए निर्देश>>‘धुरंधर द रिवेंज’ ने एडवांस बुकिंग में तोड़े कई रिकॉर्ड, रिलीज से पहले मचाया धमाल>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने देखी ‘द केरल स्टोरी 2’>>मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान- डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून में एमडीडीए का शिकंजा, अवैध निर्माणों पर ताबड़तोड़ सीलिंग की कार्रवाई>>मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में डिजिटल शिक्षा की दिशा में जिला प्रशासन की ऐतिहासिक पहल, सभी 168 विद्यालयों में पहुँचे स्मार्ट टीवी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मॉल ऑफ देहरादून में देखी बहुचर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’>>कलम के सिपाही : ईश्वर प्रसाद उनियाल, जिनकी लेखनी आज भी दिखा रही समाज को राह>>देहरादून में अवैध निर्माण करने वालों पर एमडीडीए का शिकंजा>>चारधाम यात्रा-2026 : 6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण>>मुख्य सचिव ने किया भवाली-रातिघाट बाईपास, श्री कैंचीधाम मंदिर में निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण>>37वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने की एच. एन. बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग>>कुठालवाली में सामुदायिक भवन का लोकार्पण, क्षेत्रवासियों को मिली नई सौगात>>मंत्री रेखा आर्या ने किया 50 से अधिक शिकायतों का मौके पर निस्तारण
देश

पीएम ने ‘आयुष्मान भारत’ समेत कई योजनाओं को किया लांच, लगाए जय भीम के नारे

जगदलपुर/बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य बीमा योजना ‘आयुष्मान भारत’ लॉन्च की। मोदी ने इसके अलावा छत्तीसगढ़ को कई और भी सौगाते दीं। पीएम मोदी ने यहां लोगों को संंबोधित करते हुए कहा कि14 अप्रैल का आज का दिन देश के सवा सौ करोड़ लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आज भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जन्म जयंती है। आज के दिन आप सभी के बीच आकर आशीर्वाद लेने का अवसर मिलना, मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है। पीएम ने आगे कहा कि आज अगर एक गरीब माता -पिता का बेटा प्रधानमंत्री बन पाया है तो ये बाबा साहब की वजह से सम्भव हो सका है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जय भीम का नारा लगाया। लोगों से भी नारा लगाने को कहा।

पीएम ने कहा कि विकास की दौड़ में पीछे छूट गए और पीछे छोड़ दिए गए समुदायों में आज जो चेतना जागी है, वो चेतना बाबा साहब की ही देन है। एक गरीब मां का बेटा, पिछड़े समाज से आने वाला आपका ये भाई अगर आज देश का प्रधानमंत्री है, तो ये भी बाबा साहेब की ही देन है। मैं आज इसलिए आया हूं, ताकि आपको बता सकूं, कि जिनके नाम के साथ पिछड़ा जिला होने का लेबल लगा दिया गया है, उनमें अब नए सिरे से, नई सोच के साथ बड़े पैमाने पर काम होने जा रहा है। मैं इन 115 जिलों को सिर्फ आकांक्षी नहीं, महत्वाकांक्षी जिले कहना चाहता हूं।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि तीन महीने का हमारा अनुभव कहता है कि अगर जिले के सभी लोग, जिले का प्रशासन, जिले के जन प्रतिनिधि, हर गली-मोहल्ला,गांव, इस अभियान में साथ आ जाए, एक जनआंदोलन की तरह हम सब इसमें योगदान करें, तो वो काम हो सकता है, जो पिछले 70 वर्षों में नहीं हुआ।

ये योजनाएं लेंगी मूर्त रूप

-प्रधानमंत्री जांगला में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन किया

-आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ किया

-बीजापुर हॉस्पिटल की डायलिसिस मशीन का लोकार्पण किया

-बस्तर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों में पीएमजीएसवाई के तहत बनने वाली 1988 किमी लंबी सड़कों का भूमिपूजन किया

-भानुप्रताप पुर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई

आदिवासी महिला सविता के ई-रिक्शे की करेंगे सवारी

जांगला में 20 महिलाओं को ई-रिक्शा का वितरण किया जाना है। पीएम दो महिलाओं को चाबी सौंपेंगे। इस दौरान मोदी अबूझमाड़ की पहली ई-रिक्शा चालक आदिवासी महिला सविता के ई-रिक्शा की सवारी करेंगे।

बेटियों के हाथ में होगी इस खास ट्रेन की कमान

प्रधानमंत्री के हरी झंडी दिखाते ही अबूझमाड़ के भानुप्रतापपुर रेलवे स्टेशन से पहली पैसेंजर ट्रेन चल देगी। इस ट्रेन की कमान भिलाई की बेटियों लोको पायलट प्रतिभा बंसोड़ व उनकी सहयोगी धनलक्ष्मी देवांगन के हाथों में होगी। प्रतिभा रायपुर रेल मंडल की पहली महिला डेमू लोको पायलट भी हैं। गार्ड होंगी नेहा कुमारी। पोर्टर की भूमिका में होंगी राजकुमारी पांडेय, जबकि टिकट वितरण करेंगी मीना पांडेय और टिकट चेक करेंगी राजश्री बासवें।

सुरक्षा ऐसी कि नड्डा को भी रोक दिया

शनिवार को 30 वाहनों का काफिला लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा पीएम के सभास्थल का निरीक्षण करने जैसे ही जांगला पहुंचे, एसपीजी ने उन्हें रोक लिया। उनसे पास की मांग की गई। आधे घंटे तक परिचय की औपचारिकता व समझाने के बाद उन्हें अंदर जाने दिया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!