Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

रायपुर मण्डल में आयोजित प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देख सांसद एवं प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा हुई प्रसन्न, भाजपा की जीत को लेकर दिखीं आश्वस्त

  • रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने सभी उपस्थित सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया एवं उन्हें धन्यवाद प्रकट किया।

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 सितम्बर 2021, रविवार, देहरादून। रायपुर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत रायपुर मण्डल के आज आयोजित प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के सफलता के लिये थैला वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मा० सांसद एवं प्रदेश सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने सभी का मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री शिव प्रकाश ममगाईं, महानहर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, ब्लॉक प्रमुख रायपुर श्रीमती दिव्य भारती, पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीमती बीना बहुगुणा, मंडल अध्यक्ष रायपुर रुद्रेश शर्मा, सम्मानित पार्षदगण, प्रधानगण एवं जेष्ठ एवं श्रेष्ठ पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने सभी उपस्थित सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया एवं उन्हें धन्यवाद प्रकट किया। उन्होंने कहा, “सभी साथियों का आभार एवं धन्यवाद, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाया और संकलप लिया कि मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पुनः भाजपा की सरकार बनानी है।”

इस अवसर पर प्रदेश सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया तथा रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ के कार्यों की सराहना करते हुए सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा किभाजपा आज विश्व की नम्बर पार्टी बन चुकी है, इसका पूरा श्रेय भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होंने विधायक उमेश शर्मा, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट सहित समस्त कार्यकर्ताओं की सराहनीय की कि उन्होंने बहुत कम समय में इतना भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। श्रीमती रेखा वर्मा ने सभी को आश्वस्त किया कि रायपुर विधानसभा के साथ-साथ सभी विधानसभाओं में भाजपा की जीत के साथ पुनः पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनेगी।

विदित रहे कि विधानसभा चुनाव-2017 में रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ पुरे प्रदेश में सर्वाधिक मतों के अंतर से विजयी घोषित हुए थे। आज भी रायपुर विधानसभा में उनके द्वारा किये गए कार्यों की हर तरफ सराहना होती है एवं कोरोना महामारी की पहली एवं दूसरी लहार के दौरान उनके द्वारा दिन रात किये गए कार्य सर्वविदित हैं। ऐसे में प्रदेश सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा आज भी विधान सभा चुनाव-2022 के चुनाव में भाजपा की जीत को लेकर आश्वस्त (कॉन्फिडेंट) हैं और कहा कि यहाँ पुनः भाजपा की विजय होगी और वह पहली माला कार्यकर्ताओं को पहनायेंगी।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!