Breaking News :
>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

हरेला पर्व के शुभ अवसर पर डाॅ० आरएस टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 16 जुलाई 2020, नैनीताल (सूचना)। हरेला पर्व के शुभ अवसर पर डाॅ० आरएस टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अकादमी निदेशक श्री राजीव रौतेला, समस्त संकाय अधिकारी व अकादमी स्टाॅफ द्वारा प्रतिभाग किया गया।
निदेशक श्री राजीव रौतेला के नैतृत्व में देवदार, बाॅंज, चिनार, पांगर, तिमूर, पदम, गुलबहार, अजेलिया, मैग्नोलिया, कमेलिया आदि प्रजाति के कुल 55 पौधों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए सामाजिक दूरी को बनाये रखा गया तथा पूर्ण सावधानी व सुरक्षा से पौधारोपण कार्यक्रम को आयोजित किया गया।
पौधारोपण कार्यक्रम के उपरान्त अकादमी निदेशक श्री राजीव रौतेला ने सभी कार्मिकों को हरेला पर्व की शुभकामनायें देते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य पौधारोपण करने तक ही सीमित नहीं होना चाहिए। मौसम परिवर्तन को रोकने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करने के साथ ही वृक्षों का संरक्षण भी करना होगा।
पौधा रोपण कार्यक्रम में अकादमी के श्री नवनीत पाण्डे, वी.के. सिंह, डाॅ० दीपक पालीवाल, पूनम पाठक, दिनेश राणा, मनोज पाण्डे, डाॅ० ओम प्रकाश, गीता काण्डपाल, मंजू पाण्डे, मीनू पाठक व समस्त अकादमी स्टाॅफ सम्मिलित था। कार्यक्रम आयोजन में वन विभाग की ओर से वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद तिवारी द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!