Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
उत्तराखण्डरुद्रप्रयाग

देश के विभिन्न राज्यों से श्री केदारनाथ धाम के दर्शन करने आए तीर्थ यात्रियों ने साझा किये अपने-अपने अनुभव, व्यवस्थाओं को देख काफी खुश दिखे श्रद्धालु

तीर्थ यात्रियों ने कहा कि यहाँ के स्थानीय लोगों व नगर पंचायत द्वारा यात्रा में उन्हें काफी सहयोग मिला।

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 27 मई 2023, रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम के दर्शन करने आए हैदराबाद के अभिषेक ने कहा कि बहुत अधिक ऊँचाई पर स्थित होने के बावजूद भी केदारनाथ धाम में काफी अच्छी व्यवस्थायें की गई हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें पुलिस द्वारा काफी सहयोग मिला है। साथ ही स्थानीय लोग भी बहुत अच्छे हैं। तीर्थ यात्रियों के साथ किसी भी तरह की धोखाधड़ी नहीं होती है। उन्हें यहाँ आकर बहुत ही अच्छा लगा।

महाराष्ट्र के तीर्थ यात्रियों ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि उन्हें श्री केदारनाथ धाम में सभी सुविधायें बेहतर हैं। उन्होंने कहा कि यहाँ के स्थानीय लोगों व नगर पंचायत द्वारा यात्रा में उन्हें काफी सहयोग मिला।

सुमित पाटिल ने केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों व जिला प्रशासन की सराहना की

सुमित पाटिल ने केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों व जिला प्रशासन की सराहना की है। उन्होंने बताया कि यहाँ पर पेयजल व अन्य व्यवस्थायें अच्छी हैं। यहां पर बहुत अच्छी तरह से केदारनाथ के दर्शन करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहाँ पर तैनात कार्मिकों व स्थानीय लोगों द्वारा काफी अच्छा सहयोग किया जा रहा है।

मुरादाबाद से दर्शन करने आए तीर्थ यात्री कुणाल ने कहा कि बाबा केदारनाथ के धाम में सभी व्यवस्थायें ठीक की गई हैं जिसमें पानी व रहने की व्यवस्था अच्छी है तथा यहाँ सरकार द्वारा चल रहे निर्माण कार्यों की भी सराहना की।

मुरादाबाद से दर्शन करने आए तीर्थ यात्री कुणाल

पश्चिम बंगाल से आए तीर्थयात्री अभिषेक गिरी ने केदारनाथ धाम में पहुँचने पर कहा कि यहाँ की व्यवस्थायें बहुत अच्छी की गई हैं जिसमें साफ-सफाई व्यवस्था एवं मंदिर में प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं दुरस्त की गई हैं तथा निर्माण कार्य बड़े जोर शोर से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुनर्निर्माण कार्यों के होने से यहां सुविधायें और बेहतर हो जायेंगी जिससे आने वाले समय में यहाँ आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या में वृद्धि होगी। इसके लिए उन्होंने सरकार व जिला प्रशासन की सराहना की है।

केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुँच रहे श्रद्धालुओं द्वारा जिला प्रशासन एवं सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं के लिए सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!